गड़चिरोली जिलाधिकारी कार्यालय (सौ. सोशल मीडिया ) 
गढचिरोली

Gadchiroli: रेलवे प्रकल्प से किसान को बड़ा नुकसान, प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

Gadchiroli: इंजेवारी किसान प्रमोद आकरे की जमीन रेलवे प्रकल्प से तीन हिस्सों में बांटी गई है। जिससे खेती के लिए की जानेवाली सिंचाई ठप हो गई है। पाइपलाइन टूटने व मुआवज़े की मांग की है।

अपूर्वा नायक

Gadchiroli News In Hindi: आरमोरी तहसील के इंजेवारी निवासी प्रमोद आकरे की गांव समीपस्थ खेतजमीन है। उनके खेतजमीन से ही वडसा-गडचिरोली रेलवे लाईन प्रकल्प में जाने से उनके जमीन के 3 हिस्से पड़ गए है। जिससे एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाने के लिए रेलवे प्रशासन ने कोई मार्ग नहीं रखा है।

जिसके कारण किसान को फसलों की सिंचाई करने में दिक्कतें हो रही है। वहीं रेलवे लाईन के कार्य के दौरान अंडरग्राउंड पाईपलाईन का भी नुकसान हुआ है। जिससे खेतों में जाने के लिए रास्ता देने व पाईपलाईन के नुकसान का मुआवजा देने की मांग किसान प्रमोद आकरे ने जिलाधिकारी से की थी। इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी ने सुध लेते हुए इसकी जांच करने के आदेश देसाईगंज के उपविभागीय अधिकारी तथा रेलवे के उपमुख्य अभियंता को दिए हैं।

आरमोरी तहसील के इंजेवारी में सर्वे नं। 80/ 1 यह खेत किसान प्रमोद आकरे के मालिकाना है। उनकी निजी मालिकाना खेतजमीन वडसा-गडचिरोली रेलवे प्रकल्प में जाने के कारण उनकी जमीन के सर्वे नं। 80/1, सर्वे नं। 80/2, सर्वे नं। 80/3 ऐसे 3 हिस्सों में बंट गई है। सर्वे नं। 80/2 से रेलवे लाईन जाने के कारण 80/1, सर्वे नं। 80/3 से सर्वे नं। सर्वे नं। 80/2 इस खेत में रेलवे प्रशासन ने रास्ता नहीं छोड़ा है। जिस कारण मुझे खेतों की सिंचाई करना मुश्किल हो गया है। खेत से सटकर ही तालाब है, इसके बावजूद रास्ता बंद करने से खेत में सिंचाई करना नामुकिन हो गया है। सिंचाई के अभाव में फसलों का भी व्यापक नुकसान हुआ है।

खेतों में सिंचाई के बिछाए गए पाइपलाइन टूटे

इसके साथ ही खेतों में सिंचाई के लिए अंडरग्राउंड पाईपलाईन खेतों में बिछाए थे। लेकिन रेलवे लाईन के खुदाई कार्य के कारण 25 से 30 पाईप की तोड़फोड़ होने से नुकसान हुआ है। जिससे करीब 1 लाख रूपयों का नुकसान हुआ है। जिससे उक्त नुकसान मुआवजा देने तथा खेत मे जाने के लिए रास्ता उपलब्ध कराने की मांग किसान प्रमोद आकरे ने जिलाधिकारी से की थी। इस पर सुध लेते हुए उपजिलाधिकारी ने इस संदर्भ में तत्काल जांच कर नियमों के तहत आवश्यक कार्यवाही करने के देसाईगंज के उपविभागीय अधिकारी तथा विशेष भूसंपादन अधिकारी तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, किंगज्वे, नागपुर के उपमुख्य अभियंता को पत्र भेजा है। अब संबंधित अधिकारी क्या भूमिका लेते इस ओर सभी का ध्यान लगा हुआ है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना