अवैध शराब, शराब तस्करी, आरमोरी पुलिस, गिरफ्तारी,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिरोली: आरमोरी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 5.20 लाख का माल जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

Gadchiroli Illegal Liquor: आरमोरी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी कार पकड़ी। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया और 5.20 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

अंकिता पटेल

Gadchiroli Crime Liquor Smuggling: गड़चिरोली चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी से आरमोरी शहर में अवैध रूप से शराब की तस्करी होने की गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने शहर के पुराने बस स्टैन्ड के पास शुक्रवार की रात के दौरान जाल बिछाकर अवैध शराब तस्करी करने वाले कार को पकडा।

इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब समेत कुल 5 लाख 20 हजार का माल जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी दबोचा है। आरोपी का नाम चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी निवासी प्रफुल प्रकाश घरटे (32) है। जिले में अवैध शराब बिक्री व तस्करी के खिलाफ कडी कार्रवाई करने के निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए है।

नाकाबंदी में कार से विदेशी शराब बरामद, तस्करी का भंडाफोड़

जिसके तहत आरमोरी पुलिस द्वारा निरंतर मुहिम चला रही है। इस दौरान आरमोरी शहर में शराब की तस्करी होने की गुप्त जानकारी मिली। जिससे पुलिस ने शुक्रवार को रात के दौरान आरमोरी शहर के पुराने बस स्टैन्ड के पास नाकाबंदी करते हुए जाल बिछाया। इस दौरान ब्रम्हपुरी मार्ग से गड़चिरोली की दिशा में जानेवाली एम. एच. 40 वाय 6149 क्रमांक की कार संदिग्ध रूप से आती नजर आ रही। जिससे उक्त वाहन को रोककर उसकी जांच की गई। जिससे वाहन में 1 लाख 20 हजार की विदेशी शराब बरामद हुई।

अवैध शराब समेत 5.20 लाख का माल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने उक्त शराब तथा 4 लाख रूपये कीमत का वाहन ऐसा कुल 5 लाख 20 हजार का माल जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रफुल घरटे को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आरमोरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अप्पर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज जी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनिकेत हिरडे के मार्गदर्शन में तथा पुलिस निरीक्षक कैलास गवते के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक नरेश सहारे, पुलिस हवालदार रजनीकांत पिल्लेवान, वालदे, पुलिस कर्मी विस्कडे, सराटे, सुरेश झाडे के टीम ने की।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा