HSRP महाराष्ट्र नंबर प्लेट (सोर्स-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

HSRP Number Plate: 30 जून की उलटी गिनती शुरू, गड़चिरोली में 56% वाहन अब भी पुरानी नंबर प्लेट के भरोसे

HSRP Maharashtra: 30 जून की अंतिम तिथि नजदीक है, लेकिन गड़चिरोली जिले के 56 प्रतिशत वाहनों पर अब भी HSRP नहीं लगी है। ऐसे में निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा होगा या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

अनन्या तिवारी

High Security Registration Plate Mandatory For Vehicles: राज्य सरकार के निर्देशानुसार वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाने का अभियान जारी है, लेकिन गड़चिरोली जिले में अब भी लगभग 56 प्रतिशत वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगाई गई है। इस कार्य की अंतिम तिथि  30 जून निर्धारित की गई है, नागरिकों को इस तिथी तक अपनी नंबर प्लेट चेंज करवानी है।

क्या निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा हो पाएगा या नहीं?

इस विषय पर गड़चिरोली जिले के वाहन मालिकों और नागरिकों की निगाहें टिकी हुई हैं। जिले में बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और व्यावसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से हजारों वाहन मालिकों ने अभी तक आवेदन या फिटमेंट नहीं कराया है। अंतिम तिथि में कुछ ही दिन शेष रहने के कारण पंजीकरण और फिटमेंट केंद्रों पर भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

नई नंबर प्लेट में क्या खास

वाहनों में लगने वाली हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) एक विशेष सुरक्षा युक्त एल्यूमिनियम नंबर प्लेट होती है, जिसमें लेजर कोड, होलोग्राम और वाहन संबंधी जानकारी सुरक्षित रूप से दर्ज रहती है। इसका उद्देश्य वाहन चोरी पर नियंत्रण, फर्जी नंबर प्लेटों पर रोक तथा अपराधों में प्रयुक्त वाहनों की पहचान को आसान बनाना है।

नंबर प्लेट नहीं लगवाई तो क्या होगा?

परिवहन विभाग के अनुसार निर्धारित समयसीमा तक नंबर प्लेट नहीं लगवाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। यातायात जांच के दौरान ऐसे वाहनों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा भविष्य में वाहन संबंधी विभिन्न शासकीय सेवाओं, दस्तावेजी प्रक्रियाओं और फिटनेस जांच में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अंतिम दिनों में बढ़ी चिंता

30 जून की समयसीमा नजदीक आते ही वाहन मालिकों में जल्द से जल्द लगवाने की होड़ दिखाई दे रही है। हालांकि गड़चिरोली जिले के 56 प्रतिशत वाहनों में अभी भी नंबर प्लेट नहीं लगने से प्रशासन के सामने निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। अब देखना यह होगा कि, शेष वाहनों में समय रहते नंबर प्लेट लग पाती है, या फिर सरकार को समयसीमा बढ़ाने पर विचार करना पड़ता है। फिलहाल परिवहन विभाग ने सभी वाहन मालिकों से बिना देर किए नंबर प्लेट लगवाने की अपील की है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा