राष्ट्रीय आरोग्य अभियान के संचालक संजय काटकर गड़चिरोली जिले में दौरे पर (सोर्स- Facebook Maha Arogya IEC Bureau) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रलंबित प्रस्तावों को जल्द मिलेगी मंजूरी, आयुक्त संजय काटकर का आश्वासन

Gadchiroli Primary Health Centre: स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त संजय काटकर ने गड़चिरोली का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और जिले के प्रलंबित प्रस्तावों को तत्काल हल करने का भरोसा दिया।

केतकी मोडक

Gadchiroli Health Infrastructure Development: स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त तथा राष्ट्रीय आरोग्य अभियान के संचालक संजय काटकर ने कहा कि गड़चिरोली जिले के स्वास्थ्य विभाग के सरकारी स्तर पर प्रलंबित प्रस्ताव तत्काल हल किए जाएंगे। उन्होंने जिले का दौरा कर जिले की स्वास्थ्य सेवा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान अंतर्गत विभिन्न योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं तथा दुर्गम क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय, जिला परिषद में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जायजा बैठक ली। वहीं देसाईगंज (वडसा) तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरूड़ में प्रत्यक्ष भेंट देकर स्वास्थ्य कर्मचारियों, वैद्यकीय अधिकारियों व आशा स्वयंसेविकाओं से संवाद किया। दौरे की शुरूआत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरूड़ में शुरू होने वाले 'सर्वसमावेशक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा' प्रशिक्षण वर्ग का निरीक्षण भी किया।

इसके बाद 'मेरा गांव स्वास्थ्य संपन्न गांव' इस मुहिम अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरे के दौरान डा. शशिकांत शंबरकर, डा. श्रीराम गोगुलवार, डॉ. प्रताप शिंदे, डॉ. वर्षा लहाडे, डॉ. संतोष कोटले, डॉ. माधव शिंदे, डॉ. सचिन हेमक, डॉ. आनंद ठीकरे आदि उपस्थित थे।

आशा स्वयंसेविका यह मजबूत नींव

कुरूड़ में आयोजित संवाद कार्यक्रम में आयुक्त ने आशा स्वयंसेविकाओं के कार्यों की विशेष प्रशंसा की। ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्र के नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने में आशा स्वयंसेविकाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की नींव मजबूत रखने का कार्य आशा स्वयंसेविका कर रही हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य सुविधा पर चर्चा

गड़चिरोली जिलाधिकारी कार्यालय में हुई बैठक में जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा तथा जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे की प्रमुख उपस्थिति में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने गड़चिरोली जिले के क्षयरोग तथा कुष्ठरोग निर्मूलन के लिए साल में 2 बार विशेष खोज मुहिम चलाने तथा दुर्गम क्षेत्र के मरीजों को तत्काल वैद्यकीय सेवा उपलब्ध हो, इसके लिए अतिरिक्त 108 एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के साथ ही बाह्यस्त्रोत मार्फत चालकों की नियुक्ति करने की मांग की।

जिला परीषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे ने गड़चिरोली जिले की दुर्गम व विस्तीर्ण भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को 5 किमी के दायरे में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो, इसके लिए नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्र के प्रस्तावों को तत्काल मंजूरी प्रदान करने की मांग की।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी