प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
गढचिरोली

वैरागड़ भंडारेश्वर देवस्थान में 14 से 16 फरवरी तक महाशिवरात्रि मेला; ग्राम पंचायत-देवस्थान समिति की बैठक

Bhandareshwar Temple Fair: गड़चिरोली के वैरागड़ स्थित भंडारेश्वर देवस्थान में 14 से 16 फरवरी तक महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन होगा, बैठक में नियोजन तय।

अंकिता पटेल

Gadchiroli Religious Event: गड़चिरोली आरमोरी तहसील के वैरागड़ में स्थित भंडारेश्वर देवस्थान परिसर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इस देवस्थान में महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले संदर्भ में वैरागड़ ग्राम पंचायत पदाधिकारी तथा भंडारेश्वर देवस्थान समिति सदस्यों की जायजा सभा 18 जनवरी को वैरागड़ के ग्रापं कार्यालय में संपन्न हुई।

इस दौरान मेले संदर्भ में नियोजन किया गया। आरमोरी तहसील के वैरागड़ के पवित्र श्री क्षेत्र भंडारेश्वर देवस्थान में प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि व नागपंचमी पर मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भंडारेश्वर देवस्थान में महाशिवरात्रि पर 14 से 16 फरवरी तक 3 दिवसीय भव्य मेले का आयोजन करने का नियोजन जायजा बैठक में किया गया।

वहीं इस संदर्भ में पुरातत्व विभाग, जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। जायजा बैठक में सरपंच संगीता पेंदाम, उपसरपंच भास्कर बोडणे, ग्रापं सदस्य संगीता मेश्राम, प्रतिभा बनकर, भंडारेश्वर देवस्थान समिति के अध्यक्ष बालाजी पपोफली, सचिव विश्वनाथ ढेंगरे, सहसचिव नेताजी बोडणे, कोषाध्यक्ष केशव गेडाम, सदस्य दिनकर लोथे, प्रलय सहारे, विश्वनाथ खांडरकर, निंबा टेकाम, सहयोगी सदस्य प्रमोद तावेडे, श्रीराम अहिरकर, राजू आकरे, सुधाकर उपरीकर, ईष्वर मेहरे, प्रकाश चिलबुले आदि उपस्थित थे।

प्रशासन की अनदेखी

आरमोरी तहसील के वैरागड़ में स्थित भंडारेश्वर देवस्थान में महाशिवरात्रि के दौरान बड़े मेले का आयोजन किया जाता है।

इस मेले में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है।

यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को भंडारेश्वर देवस्थान कमेटी की ओर से स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।

लेकिन देवस्थान के विकास की ओर प्रशासन की अनदेखी होने से परिसर का अब तक विकास हुआ नजर नहीं आ रहा है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी