गोदाम से निकला गंदा पानी (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

ताड़गांव धान गोदाम में अनाज सड़ने से फैल रही बदबू, डेंगू और मलेरिया खतरा बढ़ा

Gadchiroli News: गड़चिरोली भामरागड़ तहसील के ताड़गांव में धान खरीदी गोदाम में रखा धान सड़ने से बदबू फैल रही है। विभाग की अनदेखी पर ग्रामीण नाराज है। वहीं स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ने की आशंका है।

आकाश मसने

Gadchiroli News In Hindi: गड़चिरोली जिले की भामरागड़ तहसील अंतर्गत आने वाले ताड़गांव स्थित साबरी महामंडल के धान खरीदी गोदाम में रखे गए धान सड़ने से परिसर में बदबू फैल रही है। जिसके कारण ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर विपरित परिणाम होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन इस मामले की ओर संबंधित विभाग की अनदेखी होने के कारण ग्रामीणों में तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है।

महामंडल द्वारा पिछले वर्ष खरीदे गए धान के बारिश में भीगकर सड़ जाने से निकला गंदा पानी गोदाम के पास बने गड्ढे में जमा हो गया है। इसके कारण इतना भयानक बदबू फैल रही है कि मरीज, दुकानदार, यात्री और आसपास रहने वाले लोगों का जीवन नारकीय बन गया है।

विशेषत: गोदाम के बगल में निजी अस्पताल और मेडिकल स्टोर होने से इलाज कराने आने वाले मरीजों को भी इस दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। बाबुलाई किसान उत्पादक कंपनी और कमला गैस एजेंसी की ओर जाने वाले नागरिकों को भी नाक दबाकर गुजरना पड़ता है। इस स्थिति से नाराज लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है।

डेंगू और मलेरिया बढ़ने का खतरा

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी भी तरह की उपाययोजना नहीं की जा रही है। जिसका खामियाजा ताड़गांव में महामारी का खतरा मंडरा रहा है। सड़े धान से मच्छरों की तेज पैदावार हो रही है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।

तत्काल कार्रवाई करें, अन्यथा आंदोलन

पिछले काफी दिनों से सड़े हुए धान से बदबू फैलने के कारण ग्रामीणों का आवागमन करना मुश्किल हो गया है। वहीं बदबू के चलते विभिन्न बिमारियों का संक्रमण होने की गंभीर संभावना है। जिससे संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर तत्काल उपाययोजना करें, अन्यथा सड़क पर उतरकर चक्काजाम आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी ताड़गांव के नागरिकों ने दी है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं