गड़चिरोली: सर्पदंश से 5 साल की बच्ची की मौत तस्वीर ( सोर्स: नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में सर्पदंश से 5 साल की बच्ची की मौत, आमगांव महाल PHC पर इलाज में देरी का गंभीर आरोप

Gadchiroli Health News: गड़चिरोली के आमगांव महाल में सर्पदंश से 5 वर्षीय नायरा की मौत। परिजनों का आरोप- पीएचसी में समय पर उपचार मिलने के बजाय रेफर करने में देरी हुई। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

रूपम सिंह

Gadchiroli Snake Bite News: गड़चिरोली में सर्पदंश होने से एक बच्ची की मृत्यु होने की घटना 13 फरवरी को चामोर्शी तहसील के आमगांव महाल में घटी। मृतक बालिका का नाम आमगांव (म.) निवासी नायरा तानाजी कुकडकर (5) है। इस दौरान आमगांव महाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही के चलते उपचार में देरी होने से उसकी मृत्यु होने का आरोप परिवार के सदस्यों ने लगाया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को घर समीप नायरा कुकडकार को सर्पदंश हुआ। जिससे उसे तत्काल स्थानीय आमगांव (म.) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया। इस दौरान बच्ची की मां ने उसे सर्पदंश होने की बात कही। वहीं तत्काल उपचार करने की विनती की। लेकिन वैद्यकीय अधिकारी ने आगे के उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर करने की पर्ची दी।

स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज में देरी का गंभीर आरोप

उपचार में हुए विलंब के चलते बच्ची की हालत अधिक गंभीर हुई। उसके बाद नायरा को तत्काल चामोर्शी के ग्रामीण अस्पताल में रेफर किया गया। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद सर्पदंश की संभावना व्यक्त की। वहीं बच्ची को स्थानीय अस्पताल में आवश्यक प्रतिबंधात्मक इंजेक्शन व आवश्यक उपचार हुआ होता तो बच्ची की जान बच सकती थी। इस दौरान उपचार शुरू रहते ही नायरा की हालत और बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

कार्रवाई की मांग

  • इस घटना के पश्चात परिसर के नागरिकों ने व्यापक रोष व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन की ओर ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच करें व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
  • ग्रामीण अंचल में सर्पदंश की घटना निरंतर होती है। ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण होती है।
  • जिससे यह लापरवाही गंभीर मानी जा रही है। भविष्य में ऐसी घटना टालने ठोस उपाययोजना करने की मांग भी हो रही है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह