Gadchiroli Hanuman Temple (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

दिनभर हुआ हनुमान चालिसा का पाठ, सेमाना देवस्थान मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Semana Devsthan Gadchiroli News: गडचिरोली के सेमाना देव हनुमान मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दिनभर हनुमान चालीसा पाठ, भोजनदान कार्यक्रम और शनिदेव मंदिर में तेलाभिषेक का आयोजन हुआ।

महाराष्ट्र डेस्क

Gadchiroli Hanuman Chalisa Path News: गडचिरोली शहर के चामोर्शी मार्ग पर स्थित सेमाना देवस्थान के हनुमान मंदिर में प्रत्येक शनिवार को पूजाअर्चना करने के लिये हजारों श्रध्दालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में 23 मई को शनिवार होने के चलते सुबह से ही सेमाना के हनुमान मंदिर में श्रध्दालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में श्रद्धाभाव के साथ महाबली हनुमान की पूजाअर्चना की। दिनभर हनुमान मंदिर में हनुमान चालिसा का पाठ होता रहा। वर्षों पूर्व सेमाना देवस्थान में हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया।

विशेषत यह हनुमान मंदिर काफी पावन है। मान्यता है कि इस मंदिर में मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। जिसके कारण हजारों श्रध्दालुओं की श्रध्दा इस हनुमान मंदिर से जुडी है। जिसके कारण रोजाना इस मंदिर में श्रध्दालु पहुंचकर श्रध्दापूर्ण भाव से पूजाअर्चना करते है। विशेषत शनिवार यह हनुमानजी का दिन होने के कारण शनिवार के दिन सर्वाधिक श्रध्दालु हनुमान मंदिर में हनुमानजी के दर्शन लेकर सुखशांति की कामना करते हैं। इस मंदिर में शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक श्रध्दालुओं की भीड़ दिखाई दी।

मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता

अनेकों ने किया भोजनदान सेमाना देव स्थित हनुमान मंदिर में मांगी जानेवाली सभी मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता के कारण हजारों श्रध्दालुओं की इस मंदिर से आस्था जुड़ी है। जिन श्रध्दालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती है, वह शनिवार के दिन सेमाना मंदिर परिसर में भोजनदान कार्यक्रम का आयोजन करते है। इस शनिवार को भी अनेक श्रध्दालुओं ने भोजनदान कार्यक्रम आयोजित किया था।

शनि मंदिर में लगा रहा तांता

सेमाना देवस्थान यह पवनपुत्र हनुमानजी को समर्पित है। इसी मंदिर परिसर में भगवान शिवशंभू, प्रभू श्रीराम, दत्तात्रय, साईं मंदिर तथा शनिदेव का भी मंदिर स्थित है। शहर परिसर का एकमात्र शनि मंदिर सेमाना देव परिसर में स्थित है। जिससे अनेक श्रद्धालु शनिदेव की पूजा अर्चना के लिए यहां पहुंचते है। 23 मई को भी बडे पैमाने पर श्रद्धालु यहां आए थे। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी की पूजा करने के बाद शनिदेव की भी पूजा अर्चना की। इस दौरान शनिदेव का तेलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगी गई।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 30 हजार जवान तैनात

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश