तीन बच्चों की मौत- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

Gadchiroli Tragedy: सती नदी में नहाने गए 4 बच्चों में से 3 की डूबने से मौत, एक ने बचाई जान

Three Children Drowned: गड़चिरोली जिले के कुरखेडा तहसील में सती नदी में स्नान करने गए चार बच्चों में से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक छात्र ने पेड़ की टहनी पकड़कर अपनी जान बचाई।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Sati River Accident: शनिवार को कुरखेडा तहसील में बहनेवाली सती नदी में स्नान करने के लिये गये चार में से तीन मासूमों की डूबने से मृत्यु होने की दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी है। कुरखेडा तहसील के खेडेगांव राणी गांव निवासी चार स्कूली छात्र गांव से दो किमी दूरी पर बहनेवाली सती नदी में दोपहर के समय स्नान करने गये थे।

जहां चारों बच्चे स्नान करने के लिये नदी के पानी में उतर गये। लेकिन कुछ ही क्षण में चारों पानी में डूब गये। जिनमें लक्ष्मण सुनेर दुधकंवर 12, कुणाल रमेश दुधकंवर 11 और कोईत हिवराज सराटे 13 की डूबने से मृत्यु हो गयी। वहीं आविश विनोद आमले 13 नामक छात्र ने पेड़ की एक टहनी को पकड़कर अपनी जान बचा ली।

एक छात्र ने पेड़ की टहनी पकड़कर बचाई जान

जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूराडा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी राजेंद्र मैहस्कर, नायब तहसीलदार राजकुमार धनबाते, नायब तहसीलदार वैभव आंबेकर, मंडल अधिकारी उन्हाले, शिक्षा विस्तार अधिकारी नरेंद्रकूमार कोकूडे, केंद्रप्रमुख जयंत राऊत आदि घटनास्थल पर पहुंचे और एम्बुलंस की सहायता से तीनों छात्रों के शवों को कुरखेडा के उपजिला अस्पताल में भिजवाया गया।

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात