स्कूल में घूसे दो सरकारी कर्मचारी (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में नशे में धूत 2 सरकारी कर्मचारियों ने स्कूल मचाया बवाल, शिक्षकों-छात्रों से की बदसलूकी

Gadchiroli News: गड़चिरोली के कोरची तहसील में नशे में धुत दो सरकारी कर्मचारियों ने बोरी जिला परिषद स्कूल में घुसकर शिक्षकों व छात्रों से दुर्व्यवहार किया। मामले से तहसील प्रशासन में हड़कंप।

आकाश मसने

Drunken Officers Misbehaviour Case: गड़चिरोली जिले की कोरची तहसील के स्थानीय भूमि अभिलेख कार्यालय में कार्यरत 2 कर्मचारियों ने नशे में धुत अवस्था में बोरी जिला परिषद स्कूल में बवाल मचाया। इस दौरान संबंधित कर्मियों ने स्कूल के शिक्षकों के साथ ही विद्यार्थियों के संग भी दुर्व्यवहार किया। इस मामले को लेकर तहसील में खलबली मची है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरची तहसील मुख्यालय से 12 किमी दूरी पर स्थित बोरी गांव में जिला परिषद की स्कूल है। इस जिला परिषद स्कूल में कक्षा 1 से 7 तक कक्षाएं हैं। यहां कुल 79 विद्यार्थी विद्यार्जन कर रहे हैं।

इस दौरान गुरुवार को दोपहर करीब 2.45 बजे के दौरान कोरची के भूमि अभिलेख कार्यालय में कार्यरत होनेवाले मुख्यालय सहाय्यक मुकेश वासनिक व निमनतदार सूरज खरवडे ने नशे की हालत में जिला परिषद स्कूल में प्रवेश किया। उन्होंने शिक्षकों को धमकाने के अंदाज में कहा कि हम देहरादून से आए हैं और हंगामा मचाया।

करीब डेढ से 2 घंटे तक यह कर्मचारी स्कूल परिसर में हंगामा मचाते रहे। इस घटना के चलते विद्यार्थियों में भय का वातावरण निर्माण हुआ। वहीं विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों द्वारा इस मामले को लेकर रोष व्यक्त हो रहा है।

विद्यार्थियों को भी पीटा

इसी बीच स्कूल शुरू रहते समय इन दोनों ने विद्यार्थियों को सवाल पूछने शुरू किए। वहीं एक विद्यार्थी की पिटाई भी की। ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है। इस दौरान प्रधानाध्यापिका ने इस मामले को लेकर तत्काल गुटविकास अधिकारी तथा गुटशिक्षणाधिकारी से फोन पर संपर्क किया। लेकिन उस समय संपर्क नहीं हो पाया।

इस दौरान करीब डेढ से दो घंटे नशे की हालत में कर्मचारियों ने स्कूल परिसर में हंगामा मचाने के चलते खलबली मच गई। विद्यार्थियों में भी भय का वातावरण दिखाई दिया।

कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग

कोरची तहसील के बोरी की जिला परिषद स्कूल में गुरुवार को दोपहर के दौरान भूमिअभिलेख कार्यालय के 2 कर्मियों ने नशे की हालत में हंगामा मचाया। जिससे विद्यार्थियों में भय का वातावरण निर्माण हुआ है। मद्यप्राशन कर स्कूल में हंगामा मचानेवाले दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग नागरिकों ने की है।

जांच कर करेंगे आवश्यक कार्रवाई

कोरची उपअधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय ज्ञानेश्वर शिंदे ने कहा कि कर्मचारियों के नशे की हालत में शाला में घुसना और हंगामा मचाना यह काफी गंभीर बात है। लेकिन मैं फिलहाल वैद्यकीय अवकाश पर हूं। पदभार संभालते ही इस संदर्भ में जांच कर कार्रवाई करेंगे।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा