जब्त शराब के साथ खरमतटोला की महिलाएं (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली की महिला शक्ति ने दिखाई ताकत! खरमतटोला की शराब भट्टी पर मारा छापा, शराबबंदी का हुआ फैसला

Gadchiroli News: गड़चिराेली जिले के खरतमटोला की ग्राम सभा में शराबबंदी के फैसले के बाद गांव की महिलाओं ने शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की। शराब भट्टी पर छापा मारकर शराब को नष्ट किया।

आकाश मसने

Gadchiroli Khartamtola News: गड़चिरोली जिले की कुरखेड़ा तहसील के खरतमटोला गांव की महिलाएं शराब बिक्री के खिलाफ आक्रमक रवैया अपनाते हुए शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाइयां करना शुरू कर दी है। इसी बीच गांव समीपस्थ जंगल परिसर में शराब भट्टी शुरू होने की जानकारी मिलते ही महिलाओं ने छापामार कार्रवाई कर शराब और सामग्री समेत हजारों रुपए का माल नष्ट किया है।

खरमतटोला गांव में पुलिस अधिकारी, मुक्तिपथ की टीम की उपस्थिति में महिलाओं ने सभा लेकर गांव में शराबबंदी करने का निर्णय लिया। वहीं इस निर्णय पर अमल किए जाने के कारण पिछले माह भर से शराब बिक्री बंद थी।

गांव में करीब 8 से 9 शराब विक्रेताओं द्वारा अपने घर में शराब की बिक्री की जा रही थी। जिसके कारण परिसर के शिरपुर, अरततोंडी, देऊलगांव के नशेड़ियों का आवागमन शुरू होने के कारण गांव की महिलाएं शराब बिक्री के खिलाफ आक्रमक रवैया अपनाते हुए करना शुरू कर दिया।

महिलाओं ने की छापामार कार्रवाई

ऐसे में गांव समीपस्थ जंगल परिसर में शराब की भट्टी शुरू होने की जानकारी मिलते ही महिलाओं ने छापामार कार्रवाई कर शराब समेत हजारों रुपये की सामग्री को नष्ट किया है। जिसके कारण परिसर के शराब विक्रेताओं में खलबली मच गयी है।

इस मुहिम में पुलिस पटेल गीता लोह्नंबरे, शक्तिपथ संगठन अध्यक्ष प्रियंका मडावी, संतकला खोडपे, रंजना तुलावी, वंदना नाटके, योगिता डोंगरवार, शेवंता फटिंग, रागिणी मडावी, उषा डोकरमारे, शोभा गजबे आदि समेत गांव की महिलाएं शामिल हुई थी।

विक्रेता के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे

गांव संगठन की महिलाओं के प्रयास से पिछले एक माह से गांव में शराब बिक्री बंद थी। लेकिन निर्णय के खिलाफ जाकर शराब बिक्री करने वाले शराब विक्रेता के अंतिम संस्कार में कोई भी ग्रामीण नहीं जाएगा, गांव में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में शराब विक्रेता को शामिल नहीं होने देंगे आदि निर्णय गांव की महिलाओं ने लिया है।

Delhi Protest Live: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तरह हो गई है दिल्ली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अभिजीत दिपके

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार