Liquor Smugglin (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार

Gadchiroli Tadipar: गड़चिरोली जिले में अवैध शराब बिक्री और तस्करी में लगातार शामिल रहने वाले आरोपी तिलक बाबुलाल उंदीरवाडे को 6 माह के लिए तड़ीपार कर दिया गया है।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Liquor Smuggling: गड़चिरोली जिले में शराबबंदी होने के बावजूद अवैध शराब बिक्री तथा शराब तस्करी में निरंतर सहभागी होनेवाले आरोपी को 6 माह के लिए जिले से तडीपार किया गया है। उपविभागीय अधिकारी तथा दंडाधिकारी, कुरखेडा ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत यह आदेश पारित किया है। तडीपार किए गए आरोपी का नाम कोरची तहसील के खुर्शीपार निवासी तिलक बाबुलाल उंदीरवाडे है। कोरची पुलिस थाने में आरोपी तिलक उंदीरवाडे के खिलाफ वर्ष 2009 से 2025 के कालावधि में महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम की धारा 65 समेत विभिन्न धाराओं के तहत कुल 12 मामले दर्ज है।

अवैध शराब बिक्री, अपराधिक प्रवृत्ती तथा कानुन व सुव्यवस्था को बाधा निर्माण करनेवाले इस कृत्य के चलते कुख्यात अपराधी के तौर पर वह पंजीबद्ध था। गड़चिरोली के पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के निर्देश के तहत जिले के अवैध शराब व्यवसाय व कुख्यात अपराधी के खिलाफ प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू है। इसी के तहत कोरची पुलिस ने संबंधित आरोपी के खिलाफ तडीपार का प्रस्ताव तैयार कर उपविभागीय अधिकारी तथा दंडाधिकारी, कुरखेडा की ओर पेश किया गया था।

12 मामलों में आरोपी शराब तस्कर पर तड़ीपार की कार्रवाई

इस प्रस्ताव की विस्तृत जांच करने के बाद आरोपी के हलचलों के चलते समाज के नागरिकों के जान तथा मालमत्ता को खतरा निर्माण होने की संभावना निदर्शन में आयी। वहीं निरंतर अपराध दर्ज होने के बावजूद उनके बर्ताव में कोई बदलाव नहीं दिखाई देने से उसे 6 माह के लिए गड़चिरोली जिले के सीमा तडीपार करने के आदेश दिए गए,

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी गिरफ्तारीः कोरची पुलिस थाने में शराब बिक्री तथा तस्करी के विभिन्न मामलों में आरोपी होनेवाले तिलक उंदीरवाडे को जिले से तडीपार करने का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान पुलिस प्रशास प्रशासन ने कहां है कि, यदी संबंधित आरोपी ने तडीपार आदेश का उल्लंघन करने पर उसे तत्काल गिरफ्तार कर कडी कानुनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

कुख्यात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे तीव्र

पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने बताया कि, गड़चिरोली जिले में कानुन व सुव्यवस्था अबाधित रखने के लिए तथा आम नागरिकों के सुरक्षितता के लिए कुख्यात अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और तीव्र की जानेवाली है। अवैध व्यवसाय, शराब तस्करी तथा अपराधिक प्रवृत्ती के व्यक्ति पर भविष्य में भी तडीपार के साथ कडी कानुनी कार्रवाई निरंतर शुरू रहेगी, ऐसी चेतावनी उन्होने दी है।

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत