पंचायत चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में चुनावी रणभेरी! 58 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव घोषित, 28 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

Gadchiroli Gram Panchayat Election 2026: गड़चिरोली की 58 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव का बिगुल बजा। 28 अप्रैल को 146 पदों के लिए होगा मतदान। आचार संहिता लागू, विकास कार्यों पर लगी रोक।

प्रिया जैस

Gram Panchayat By-election Gadchiroli: गड़चिरोली जिले में रिक्त पड़े सरपंच और ग्रापं सदस्यों के पदों को भरने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों में 17 मार्च से आचार संहिता लागू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, जिले की 58 ग्राम पंचायतों में कुल 146 रिक्त पदों के लिए मतदान 28 अप्रैल को कराया जाएगा। इन पदों में सरपंच और सदस्य दोनों शामिल हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में नई विकास योजनाओं की घोषणा, शिलान्यास तथा अन्य सरकारी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है।

साथ ही राजनीतिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो। दूसरी ओर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव अभी भी अनिश्चितता में हैं। इसका मुख्य कारण ओबीसी आरक्षण को लेकर न्यायालय का अंतिम निर्णय लंबित होना है। जब तक इस मुद्दे पर स्पष्ट निर्णय नहीं आता, तब तक इन चुनावों की घोषणा टलती हुई नजर आ रही है।

उपचुनाव पर टिकी नजर

स्थानीय राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों की नजर अब उपचुनाव पर टिकी हुई है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए रणनीतियां बनाई जा रही हैं। प्रशासन ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान में सहयोग करने की अपील की है। चुनाव से जुड़े सभी चरणों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?