धानोरा नगर पंचायत, चंद्रशेखर बावनकुले,(सोर्सः नवभारत फाइल फोटो)  
गढचिरोली

गढ़चिरौली में फर्जी नक्सली बैनर का भंडाफोड़: दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक छत्तीसगढ़ का निवासी!

Congress Councillors BJP Join: गड़चिरोली के धानोरा नगर पंचायत में राजनीतिक बदलाव हुआ। नगराध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 9 कांग्रेस पार्षदों ने नागपुर में मंत्री बावनकुले की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

अंकिता पटेल

Dhanora Political Defection: गड़चिरोली जिले के धानोरा नगर पंचायत की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। नगर पंचायत के कांग्रेस के नगराध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ कुल 9 पार्षदों ने उपाध्यक्ष ललित बरछा के नेतृत्व में नागपुर में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है। यह प्रवेश राज्य के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में हुआ।

राजनीतिक रूप से इस घटनाक्रम को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि भाजपा में शामिल हुए अधिकांश जनप्रतिनिधि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री विजय करीबी समर्थक माने जाते थे। उनके सामूहिक दल-बदल से जिले की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

ललित बरछा की पहचान धानोरा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सक्रिय और कांग्रेस संगठन को मजबूत करनेवाले नेता के रूप में रही है। इससे पहले जब कुछ स्थानीय नेताओं ने भाजपा का दामन थामा था, तब उन्होंने सार्वजनिक रूप से भाजपा की आलोचना करते हुए दल-बदल का विरोध किया था।

कांग्रेस के गढ़ धानोरा में BJP की बड़ी सेंध

ऐसे में अब उनके ही नेतृत्व में कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधियों का भाजपा में शामिल होना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। इस घटनाक्रम के बाद धानोरा नगर पंचायत में कांग्रेस की संगठनात्मक ताकत कमजोर होने की संभावना जताई जा रही है।

धानोरा शहर को लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, इसलिए इस राजनीतिक बदलाव के दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस के कई प्रमुख पदाधिकारियों के भाजपा में शामिल होने से भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और मजबूत होगी।

वहीं कांग्रेस के सामने संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की चुनौती भी बढ़ सकती है। फिलहाल इस सामूहिक दल-बदल पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विकास हेतु लिया निर्णय

बरछा इस संदर्भ में भाजपा में प्रवेश करनेवाले धानोरा नपं के उपाध्यक्ष ललित बरा ने कहां है कि, यह निर्णय उन्होंने धानोरा शहर के विकास के लिए लिया गया है। धानोरा शहर में जलापूर्ति योजना प्रलंबित है, वहीं अन्य विकासकार्य प्रलंबित है। जिससे यह विकासकार्यों का मार्ग प्रशस्त करने तथा शहर का विकास करने के उद्देश से यह निर्णय लिया है। ऐसी बात उन्होंने कहीं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच