कार की सुरक्षा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

लाखों की कार और जान की फिक्र नहीं? मात्र 2 हजार के अग्निशमन यंत्र की अनदेखी पड़ सकती है भारी!

Gadchiroli Latest News: लाखों की कार में 2000 रुपये के फायर एक्सटिंग्विशर की अनदेखी पड़ सकती है भारी। जानें आग से बचाव के उपाय और रिफिलिंग की सुविधा की जानकारी।

प्रिया जैस

Gadchiroli Car Safety: गड़चिरोली जिले में चौपहिया वाहन खरीदी करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकारी कर्मी समेत आम नागरिक भी कार का उपयोग कर रहे है। लेकिन लाखों रुपये की कीमत की चौपहिया वाहन खरीदी करते समय नागरिकों द्वारा सुरक्षितता संदर्भ में उदासीनता बरती जा रही है।

अनेक बार अनुचित घटना घटकर लाखों रुपये कीमत की कार जलकर खाक हो जाती है। आग पर काबू पाने वाला यंत्र केवल 2 हजार रुपयों का होने के बाद भी वह कार में रखने की ओर अनदेखी हो रही है।

इस आग से कार का नुकसान होने के साथ ही अनुचित घटना होने की संभावना जताई जा रही है। वाहनों में इलेक्ट्रिकल यंत्रणा के वायर स्पार्किंग के चलते आग लगती है। वाहन में डीजल अथवा पेट्रोल ज्वलनशील पदार्थ से आग का भड़का निकलता है।

प्रत्येक वाहनों में अग्निसुरक्षा यंत्र जरूरी

आग कब लगेगी यह बता नहीं सकते है। जिससे सुरक्षात्मक उपाय के रूप में प्रत्येक वाहन में अग्निशमन यंत्र होना आवश्यक है। इसके साथ ही वह सुरक्षित भी होना जरूरी है। एक किलो से लेकर छह किलो तक का अग्निसुरक्षा यंत्र वाहनों में उपयोग किया जाता है। दो किलो वजन के अग्निसुरक्षा यंत्र की कीमत करीब दो से ढाई हजार रूपये है। उसके करीब वर्ष भर रिफिल करना पड़ता है। रिफिल करने के लिए 500 रुपये खर्च आता है।

रिफिल की सुविधा केवल गड़चिरोली, देसाईगंज में

अग्निसुरक्षा यंत्र की बिक्री व रिफिल करना देने के लिए जिला मुख्यालय वाले गड़चिरोली समेत केवल देसाईगंज में डीलरशिप दी गई है। जिससे ग्राहकों को यंत्र खरीदी व रिफिल करने के लिए इन दो तहसील मुख्यालयों में पहुंचना पड़ता है।

फायरबॉल भी उपलब्ध

अग्निसुरक्षा यंत्र रखने की अड़चन अब दूर होगी। करीब चार सेमी व्यास का गोल आकार वाला बॉल अब उपलब्ध हो रहा है। आग लगे वाले जगह पर बॉल डालने पर तत्काल स्फोट होकर आग पर काबू पाया जा सकता है। यह बॉल 1.3 किलो वजन का होता है।

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई