बैंक के सामने सड़क पर खड़े वाहन (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

बैंकों में नहीं पार्किंग, सड़कों पर रहते है वाहन, गड़चिरोलीवासियों ने की सुविधा की मांग

Gadchiroli News: गड़चिरोली में राष्ट्रीयकृत बैंकों में पार्किंग की कमी से ग्राहक परेशान, सड़क किनारे वाहन खड़े होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नागरिक और ग्राहक ने तत्काल सुविधा की मांग की।

आकाश मसने

Gadchiroli Bank Parking Issue News: गड़चिरोली जिला मुख्यालय में अनेक राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाएं है। जिससे इन बैंकों में शहर समेत तहसील के हजारों लोगे के बैंक खाते है। जिससे प्रतिदिन बैंक ग्राहक बैंकिंग व्यवहार करने के लिये आते है। किंतु शहर में अनेक राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा में पार्किंग की सुविधा नहीं है। जिससे बैंकों में विभिन्न कार्यो को लेकर पहुंचने वाले ग्राहकों को मजबूरन अपनी वाहन सड़क किनारे रखनी पड़ रही है।

शहर के चंद्रपुर मार्ग पर बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखाएं होकर इन बैंक शाखाओं के सामने पार्किंग सुविधा नहीं होने के कारण ग्राहक पुरी तरह त्रस्त हो गये है।

ऐसे में सड़कों में खड़ी वाहनों के चलते दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है। जिससे राष्ट्रियकृत बैंक शाखाएं तत्काल पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराए, ऐसी मांग शहर के नागरिकों समेत बैंक ग्राहकों द्वारा की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई का भय

राष्ट्रीयकृत बैंकों के सामने पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण शहर समेत तहसील के विभिन्न गांवों से बैंक शाखाओं में पहुंचनेवाले ग्राहकों को अपनी वाहन सड़क किनारे रखनी पड़ रही है। ऐसे में शहर के चारों मुख्य मार्गो पर यातायात कर्मी तैनात रहते है। जिससे सड़कों पर वाहन होने पर कार्रवाई की जाती है। जिसके कारण बैंकों में पहुंचाने वाले वाहनधारक ग्राहकों को अनेक बार पुलिस कार्रवाई का भय लगा रहता है।

दुर्घटना होने की संभावना

गड़चिरोली के चंद्रपुर मार्ग राष्ट्रियकृत बैंकों की तीन प्रमुख शाखाएं होकर सर्वाधिक बैंक ग्राहक इन्हीं बैंक शाखाओं में है। वहीं प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या बैंक ग्राहक संबंधित बैंक शाखाओं में बैंकींग व्यवहार करने के लिये आ रहे है। बैंक शाखाओं के सामने पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण बैंक के ग्राहकों को मजबूरी में अपनी वाहन सड़क किनारे रखनी पड़ रही है। ऐसे में सड़कों से दौड़ती तेज रफ्तार वाहनों के चलते दुर्घटना होने की गंभीर संभावना भी जताई जा रही है।

समस्याओं का करना पड़ रहा सामना

गड़चिरोली जिला मुख्यालय में अनेक राष्ट्रियकृत बैंक शाखाएं है। लेकिन पिछले अनेक वर्षो से इन बैंक शाखाओं के सामने पार्किंग की सुविधा नहीं है। जिसके कारण बैंक में आनेवाले ग्राहकों को वाहन रखने संदर्भ में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बैंक ग्राहकों को होने वाली परेशानियों की ओर गंभीरता से ध्यान देकर तत्काल पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। ऐसी बात कही जा रही है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं