गड़चिरोली चुनाव परिणाम (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

Nikay Chunav Results: गड़चिरोली, आरमोरी और देसाईगंज में भाजपा का परचम, सभी नगराध्यक्ष पदों पर कब्जा

Gadchiroli Nikay Chunav Result: गड़चिरोली, आरमोरी और देसाईगंज नगर परिषद में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया, सभी नगराध्यक्ष पदों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस पीछे रही।

प्रिया जैस

Municipal Council Result: भारतीय जनता पार्टी ने (भाजपा) ने जिले के तिनेां नगर परिषद में दमदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता कायम रखी है। तिनों नगर परिषद में भाजपा के नगराध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजयी होने से जिले के नगर परिषद में भाजपा का कब्जा रहा है।

बीते चुनाव के भांती मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास रखा है। देसाईगंज तथा गड़चिरोली नगर परिषद क्षेत्र में कांग्रेस ने जोरदार लढत दी है, लेकिन अंत में भाजपा की ही जीत हुई। गड़चिरोली नप में भाजपा के 15, आरमोरी 15 व देसाईगंज नगर परिषद में 12 पार्षद चुनकर आए।

गड़चिरोली में प्रणोती निंबोरकर 4839 वोटो से विजयी

गड़चिरोली नगर परिषद में भाजपा के नगराध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रणोती निंबोरकर को 11762 वोट मिले। राकां (अजित पवार) गुट की अश्विनी नैताम को 6923, कांग्रेस की कविता पोरेड्डीवार को 6094, परिवर्तन पैनल की वनिता बांबोलो को 3114 तथा राकां (शरद पवार गुट) की बिपाशा भुसारे को 1230 वोट मिले। 4839 वोटो से भाजपा की प्रणोती निंबोरकर विजयी हुई।

देसाईगंज में लता सुंदरकर 741 वोटो से विजयी

देसाईगंज नगर परिषद में भाजपा की नगराध्यक्ष पद की प्रत्याशी लता सुंदरकर को 6641 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की वनिता नाकतोडे को 5900, राकां (अजित पवार गट) की नीता गुरु को 2650, निर्दलीय प्रत्याशी 2313 व बसपा की पुष्पा सुरकर को 997 वोट मिले। यहां भाजपा की लता सुंदरकर यह 741 वोटो से विजयी हुए।

आरमोरी में रुपेश पुणेकर 1904 वोटो से विजयी

आरमोरी नगर परिषद में भाजपा के नगराध्यक्ष पद के प्रत्याशी रुपेश पुणेकर को 5529 वोट मिले। राकां (अजित पवार गुट) के जयकुमार मेश्राम को 3624 व कांग्रेस के प्रशांत सोमकुंवर को 3450 वोट मिले। भाजपा के रुपेश पुणेकर यह 1904 वोटो से विजयी हुए।

गड़चिरोली नप के विजयी प्रत्याशी

प्रभाग क्रमांक विजयी प्रत्याशी 1 पार्टी विजयी प्रत्याशी 2 पार्टी विजयी प्रत्याशी 3 पार्टी
नगराध्यक्ष प्रणोती सागर निंबोरकर भाजपा - - - -
1 मनीषा खेवले काँग्रेस पराग पोरेड्डीवार काँग्रेस - -
2 अनिल कुणघाडकर भाजपा योगीता पिपरे भाजपा - -
3 हर्षल गेडाम भाजपा कोमल नैताम भाजपा - -
4 श्रीकांत देशमुख काँग्रेस वर्षा शेडमाके भाजपा - -
5 सतीश विधाते काँग्रेस सीमा कन्नमवार भाजपा - -
6 रमेश चौधरी काँग्रेस ज्ञानेश्वरी धंदरे भाजपा - -
7 रवी मेश्राम राकाँ (अजित पवार गट) मेघा वरगंटीवार काँग्रेस - -
8 शेखर आखाडे भाजपा शिल्पा गव्हारे (हेमके) भाजपा - -
9 मुक्तेश्वर काटवे भाजपा गुड्डी मारबते भाजपा - -
10 केशव मडावी भाजपा अर्चना निंबोडे भाजपा - -
11 प्रतिभा कुमरे राकाँ (अजित पवार गट) लिलाधर भरडकर राकाँ (अजित पवार गट) - -
12 साक्षी बोलुवार भाजपा निखी चरडे भाजपा - -
13 अंजुम शेख राकाँ (अजित पवार गट) माधुरी मंगरे राकाँ (अजित पवार गट) बाळु टेंभुर्णे वंचित बहुजन आघाडी

आरमोरी नगर परिषद के विजयी प्रत्याशी

प्रभाग क्रमांक विजयी प्रत्याशी 1 पार्टी विजयी प्रत्याशी 2 पार्टी
1 कृणालीनी नितीन निमगडे भाजपा राहुल मनोहर तितीरमारे भाजपा
2 प्रिया अनिल साखरकर भाजपा भारत शामराम बावणथळे भाजपा
3 ओमिता माणिक मडावी भाजपा शुभम अशोक निंबेकार भाजपा
4 पधरे प्रकाश बालाजी भाजपा मीनाक्षी योगेश देवीकर भाजपा
5 सरिता चंदू रामटेके भाजपा पारधी विलास जगन्नाथ भाजपा
6 अक्षय दीपक बागडे काँग्रेस मेघा गोपीचंद मने काँग्रेस
7 सुनिता प्रकाश भोयर भाजपा सूरज अशोक भोयर शिवसेना
8 लता अनिल डोकरे काँग्रेस माणिक पंढरी भोयर काँग्रेस
9 छाया पवन नारनवरे भाजपा निखिल सुधाकर बोंदरे भाजपा
10 अक्षय चंद्रशेखर हेमके भाजपा मीनाक्षी सीताराम गेडाम भाजपा

देसाईगंज नप के विजीयी प्रत्याशी

प्रभाग क्रमांक विजयी प्रत्याशी 1 पार्टी विजयी प्रत्याशी 2 पार्टी विजयी प्रत्याशी 3 पार्टी
1 विकास प्रधान काँग्रेस राधिका पञे काँग्रेस - -
2 शाम पुंडलिक उईके काँग्रेस मंदा प्रकाश समर्थ काँग्रेस - -
3 पल्लवी चंदू मेँढे भाजपा नरेश जयंतीलाल विठठलानी भाजपा - -
4 पिंकू बावणे राकाँ (अजित पवार गट) पार्वता बेंदे भाजपा - -
5 राहूल रमेशलाल सतवानी भाजपा बावीआ अनिलकुमार साधवानी भाजपा - -
6 विलास मारोती लोखंडे भाजपा गुरूमित कौर आनंदसिंग चावला काँग्रेस - -
7 आशा केशव दहीवले काँग्रेस बाळकृष्ण माडूरवार भाजपा - -
8 सचीन भास्कर खरकाटे भाजपा लता अनिल मुसळे भाजपा - -
9 फैमिदा मुख्यार पठाण काँग्रेस मोहम्मद शेख राकाँ (अजित पवार गट) - -
10 ज्योत्स्ना लुटे भाजपा भारजी देवेंद्र कुथे भाजपा चैतनदास विधाते भाजपा

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक