नगर परिषद अधिकारियों से चर्चा करते एआईएमआईएम नेता (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

दुर्गात्सव पर गरमाई राजनीति, गड़चिरोली में AIMIM के बैनर हटाए, पार्टी ने नगर परिषद पर लगाए गंभरी आरो

Gadchiroli News: गड़चिरोली में AIMIM के दुर्गात्सव शुभकामना बैनर नगर परिषद ने हटाए। नाराज पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सत्ताधारियों के दबाव में यह कार्रवाई हुई है।

आकाश मसने

AIMIM Banner Controversy: 22 सितंबर से दुर्गात्सव आरंभ हो गया है। AIMIM के पदाधिकारियों ने गड़चिरोली शहर के मुख्य इंदिरा गांधी चौक में दुर्गात्सव के शुभकामनाएं देने वाले बैनर लगाए गए थे। लेकिन बुधवार को नगर परिषद ने बैनर हटा दिए। इस मामले से नाराज एमआईएम के पदाधिकारियों ने नगर परिषद पहुंचकर सत्ताधारियों के कहने पर बैनर निकालने का आरोप लगाते हुए नगर परिषद के अधिकारियों से जवाब मांगा है।

अभी पूरे जिले में नवरात्र उत्सव मनाया जा रहा है। जिले में विभिन्न जगहों पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा जिलावासियों को दुर्गात्सव के शुभकामनाएं देने वाले फलक लगाए है। ऐसे में एमआईएम के पदाधिकारियों ने शहर के मुख्य इंदिरा गांधी चौक में मंगलवार को शुभकमानाएं देने वाले फलक लगाए गए थे। लेकिन मंगलवार को नगर परिषद के कर्मचारियों ने बैनर निकाल दिये।

सत्ताधारियों के कहने पर बैनर निकालने का आरोप

इस मामले से नाराज हुए एमआईएम के पदाधिकारियों ने गड़चिरोली नगर परिषद कार्यालय पर दस्तक देकर जवाब मांगते हुए सत्ताधारियों के कहने पर बैनर निकालने का आरोप लगाकर नगर परिषद के अधिकारियों से जवाब मांगा है।

पदाधिकारियों का आक्रमक रवैया देख नगर परिषद के निर्माण विभाग के अधिकारी ने बैनर लगाने की अनुमति दी। इस समय पार्टी के जिलाध्यक्ष बाशिद शेख, महिला जिलाध्यक्ष आयशा अली सय्यद, जावेद शेख, तौफिक सय्यद, शगुप्ता शेख, जया शेंडे, मुस्ताक सय्यद, करण मोहुर्ले आदि उपस्थित थे।

AIMIM ने दी चेतावनी

AIMIM नेताओं ने स्पष्ट कहा कि दुर्गात्सव सभी का त्योहार है और वे भी जिलेवासियों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं। उनके बैनर हटाना न केवल गलत है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई दोबारा हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

गौरतलब है कि गड़चिरोली में नवरात्र के अवसर पर हर साल कई संगठनों की ओर से शुभकामना बैनर लगाए जाते हैं। ऐसे में AIMIM के बैनर हटाए जाने की घटना ने राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ा दी है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा