ACB की एक्शन (फाइल फोटो) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में ACB की बड़ी कार्रवाई! दो क्लासवन अफसर समेत 7 रिश्वतखोर गिरफ्तार

ACB Gadchiroli Raid: गड़चिरोली एसीबी के जाल में 2 क्लासवन सहित 7 रिश्वतखोर पकड़े गए। वनविभाग में सर्वाधिक भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए।

प्रिया जैस

Corruption Case: रिश्वत लेना और देना अपराध होकर रिश्वतखोरों पर लगाम कसने के लिये भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग जाल बिछाकर कार्रवाई करता है। जिले में पिछले 10 माह की कालावधि में 7 रिश्वतखोरों पर कार्रवाई की गई है। विशेषत: रिश्वतखोर मामले में वनविभाग प्रथम स्थान पर है। इसी रिश्वतखोरी में दो वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई होने से जिले में वर्ग चार से वर्ग एक के अधिकारी फंसने की बात कार्रवाई से स्पष्ट हुई है।

प्रत्येक सरकारी, गैरसरकारी कार्यालय के सामने रिश्वत लेना और देना यह अपराध होने का फलक लगाया जाता है। लेकिन ऐसा होते हुए भी कुछ रिश्वतखोर कर्मचारी आम नागरिकों से पैसों की मांग करने की बात सामने आ रही है। इसी वर्ष जनवरी से अक्टूबर इस 10 माह की कालावधि में जिले में विभिन्न कार्यालयों में की गई 5 कार्रवाईयों में 7 अधिकारी और कर्मचारी एसीबी के जाल में फंसे है।

इसमें सर्वाधिक वनविभाग में भ्रष्टाचार होने की बात स्पष्ट हो रही है। इनमें वनविभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी समेत सर्वाधिक 4 रिश्वतखोरों पर कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी, राजस्व विभाग और शबरी महामंडल के प्रत्येकी एक रिश्वतखोर कर्मचारी पर कार्रवाई की गई है।

5 हजार से 1 लाख तक स्वीकारी रिश्वत

  • जिले में वर्ग एक के अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचरियों के हाथ रिश्वतखोरी में फंसे है।
  • इसमें 5 हजार से लेकर 1 लाख रूपयों की रिश्वत मांगी की है। स्वास्थ्य विभाग में बिछाए गए जाल में संबंधित वैद्यकीय अधिकारी को सर्वाधिक 1 लाख रूपयों की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।
  • वहीं शबरी महामंडल के विभाग में 70 हजार रूपयों की रिश्वत लेते हुए कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।

जिले में जनजागृति अभियान

सरकार के भ्रष्टाचारमुक्त अभियान अंतर्गत भ्रष्ट्राचार प्रतिबंधक विभाग द्वारा 27 अक्टूबर से 2 नवंबर इस कालावधि में रिश्वत विरोधी दक्षता सप्ताह चलाया गया। इस अंतर्गत सरकारी कर्यालय, स्कूल, महाविद्यालय में जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनजागृति बैनर, शपथविधी, चर्चासत्र, कार्यशाला के माध्यम से जनजागृति की गई।

इस टोल फ्री क्रमांक पर करें शिकायत

भ्रष्ट्राचार प्रतिबंधक विभाग द्वारा 1064 यह टोल फ्री क्रमांक संपर्क के लिये जारी किया गया है। जिस नागरिकों से किसी भी कार्यालय के कर्मचारी पैसों की मांग कर रहे है तो, उक्त क्रमांक पर संपर्क करें और एसीबी कार्यालय में पहुंचकर शिकायत करने की अपिल विभाग द्वारा की गई है।

शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई

सरकारी सेवा में पारदर्शकता लाने के लिये विभाग द्वारा निरंतर जनजागृति की जा रही है। हाल ही में इसी उपक्रम अंतर्गत दक्षता जनजागृति सप्ताह चलाकर नागरिकों में जनजागृति की गई। सरकारी सेवा के अधिकारी, कर्मचारियों को रिश्वत विरोधी शपथ दिलाई गयी। भ्रष्टाचार मुक्ति के लिये रिश्वत मांगनेवालो के खिलाफ नागरिकों को आगे आने की आवश्यकता है। एसीबी के पास शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

-विक्रांत सगणे, उपाधीक्षक, एसीबी, गड़चिरोली

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक