नक्सल ढेर (फाइल फोटो) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में माओवादियों से मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, सेना ने नक्सल कैंप उड़ाया

Gadchiroli Naxal Encounter: गड़चिरोली में माओवादियों से मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर हो गए। जवानों ने नक्सली कैंप ध्वस्त किए। C-60 जवान दीपक मडावी शहीद हो गए। सर्च ऑपरेशन जारी।

प्रिया जैस

Abujhmad Operation C-60: गड़चिरोली में नक्सल विरोधी ऑपरेशन में C60 जवानों को बड़ी सफलता मिली है। अबुझमाड़ नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान आज (6 फरवरी) सुबह इलाके से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। माओवादियों के खिलाफ जारी इस ऑपरेशन में अब तक कुल 3 शव बरामद किए गए हैं, साथ ही एक AK-47 और एक SLR भी मिली है।

इस ऑपरेशन के दौरान C60 जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया। गड़चिरोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अबुझमाड़ नक्सल विरोधी ऑपरेशन पिछले दो दिनों से चलाया जा रहा था। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया था।

अबुझमाड़ नक्सल विरोधी ऑपरेशन में एक जवान शहीद

घायल C60 जवान दीपक चिन्ना मडावी को आज सुबह अबुझमाड़ के घने जंगल से एयरलिफ्ट करके पास के उप-जिला अस्पताल भामरागढ़ लाया गया था। हालांकि, उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका और वे शहीद हो गए।

माओवादियों के खिलाफ अबुझमाड़ में चल रहे इस ऑपरेशन के दौरान एक और जवान, जोगा मडावी को गोली लगी थी। गड़चिरोली पुलिस ने बताया कि घायल जवान अभी खतरे से बाहर हैं।

गड़चिरोली-नारायणपुर सीमा पर बसे फोदेवाड़ा जंग परिसर में बुधवार को नक्सली होने की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस दल के जवानों ने 3 फरवरी की रात से नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। ऐसे में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। इस दौरान नक्सली घने जंगल में भागने में कामयाब हो गए थे।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल