पूर्व विधायक उसेंडी ने की राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से भेंट 
गढचिरोली

पूर्व विधायक उसेंडी ने की राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से भेंट, किसानों को मदद दिलाने लगाई गुहार

Gadchiroli Farmers: पूर्व विधायक नामदेव उसेंडी ने गड़चिरोली जिले में बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को सीधे वित्तीय मदद देने की मांग मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से की।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले में बेमौसम बारिश के चलते फसलों का व्यापक नुकसान हुआ है। जिससे किसान चिंता में है। जिससे बेमौसम बारिश के चलते हुए नुकसान के तत किसानों को सिधे वित्तीय मदद देने की मांग पूर्व विधायक डॉ. नामदेव उसेंडी ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की ओर ज्ञापन द्वारा की है। इस दौरान कहां है कि, विगत कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश का दौर जारी है। अचानक हुए इस बारिश के कारण कटाई के लिए तैयार हुई धान फसलों का व्यापक नुकसान हुआ है।

जिससे किसान वर्ग पर बडा संकट आया है। किसानों द्वारा व्यापक मेहनत से उगाई फसल नहीं बची है। कटाई के दौर में हुए इस बेमौसम बारिश से केवल धान ही नहीं तो सभी फसलों को फटका लगा है। मुख्य फसल धान होने से उसका नुकसान सर्वाधिक हुआ है। धान की फसल सड गई है। फसले पानी में डूबने से संपूर्ण सीजन ही बर्बाद हुआ है।

नुकसान मुआवजा देने की मांग

किसान निराश हुआ है। ऐसे स्थिती में किसानों को वित्तीय मदद देना जरूरी है। ऐसी बात कहते हुए पूर्व विधायक नामदेव उसेंडी ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से  चंद्रपुर दौरे के दौरान ब्रम्हपुरी में मुलाकात कर चर्चा की। वहीं किसानों को सिधे नुकसान मुआवजा देने की मांग की। इस समय चिमूर के विधायक बंटी भांगडिया, पूर्व विधायक प्रा. अतुल देशकर, पूर्व विधायक सुधाकर कोहले, गणेश तलवेकर, रोहित बोमावार आदि उपस्थित थे।

मंत्री बावनकुले ने दिया आश्वासन

इस समय राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहां कि, हमारी सरकार यह किसानों की सरकार है। किसानों के दुख में सहभागी होना यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक किसान को सहारा देकर उनके मेहनत को न्याय दिलाना यही हमारा कर्तव्य है। किसानों के पसीने की हर बुंद किंमती है, किसानों के नुकसान की ओर सरकार द्वारा तत्काल ध्यान दिया जाएगा, किसानों को मदद के लिए कोई दिक्कत नहीं आएगी। ऐसा आश्वासन मंत्री बावनकुले ने दिया।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज