कर्मचारियों के अप डाउन से विकास कार्य प्रभावित (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

कर्मचारियों के अप डाउन से विकास कार्य प्रभावित, ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यालय में नहीं रहते कर्मी

Development Work Affected: सरकार ने सभी अधिकारी व कर्मियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए है। लेकिन अधिकारी व कर्मी इन निर्देशों का पालन करते नहीं दिखाई पड़ रहे है।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli News: सरकार ने सभी अधिकारी व कर्मियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए है। लेकिन अधिकारी व कर्मी इन निर्देशों का पालन करते नहीं दिखायी पड़ रहे है। जिसके कारण जिले के दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र में विकास कार्य होते नहीं दिखाई दे रहे है। दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले ग्राम सेवक, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी समेत अन्य विभागों के कर्मचारी मुख्यालय में रहने के बजाय तहसील अथवा जिला मुख्यालय से अप डाउन करते है।

जिसके कारण नागरिकों के काम समय पर नहीं हो पा रहे है। विशेषत: ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र में विकास कार्यों पर विपरित परिणाम हो रहा है। जिससे दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को मुख्यालय में रहकर सेवा देने का आदेश दे, ऐसी मांग दुर्गम क्षेत्र के नागरिकों ने की है।

निर्देशों का पालन नहीं कर रहे

सरकार अपने एजेंडे में ग्राम विकास को अहम मानकर विकास कार्यों पर जोर दे रही है। जिसके चलते सरकार ने ग्राम विकास की ढेरों योजनाएं क्रियान्वित की है। लेकिन इन योजनाओं के क्रियान्वयन का जिम्मा जिन अधिकारी व कर्मियों पर सौंपा गया है। लेकिन दूसरी ओर अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय में नहीं रहने के कारण सरकार के आदेश व योजनाओं पर अमल होते नहीं दिखाई दे रहा है। जिसके कारण नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। वहीं गांवों का विकास भी आवश्यकता अनुसार नहीं हो रहा है।

समय पर नहीं हो रहे कार्य

सरकार ने पंचायत राज को महत्वपूर्ण मानते हुए ग्राम पंचायत को अनेक अधिकार प्रधान किए है। ग्राम विकास की योजनाएं भी ग्राम पंचायत स्तर से चलाने का निर्णय लिया है। वहीं ग्राम पंचायत को निधि देकर विकास कार्य भी ग्राम पंचायत स्तर पर करने के निर्देश दिए है। प्रशासनिक स्तर पर ग्राम पंचायत को प्राप्त निधि को खर्च करने की जिम्मेदारी ग्रापं में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी अथवा ग्राम सेवकों पर सौंपी गयी है। लेकिन कई स्थानों पर कार्यरत ग्राम सेवक अथवा ग्राम विकास अधिकारी मुख्यालय में न रहते हुए अन्य गांवों से आवागमन करते पाए जा रहे है। जिसके कारण ग्रामीणों के काम समय पर होते नहीं दिखाई दे रहे है। वहीं दूसरी ओर विकास कार्य भी रुके हुए है।

प्रशासन को सख्ती बरतना जरूरी

जिले के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत ग्रामसेवक समेत शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मचारी समेत अन्य विभागों के कर्मचारी मुख्यालय में रहने के बजाय बाहर गांवों से अप डाउन कर रहे है। ऐसे में दुर्गम क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंच पाते है, इसका लाभ उठाते हुए दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी अप डाउन कर रहे है। जिसका खामियाजा दुर्गम क्षेत्र के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। जिससे प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर अपडाउन करने वाले कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने संदर्भ में सख्ती बरते ऐसी मांग जिले के नागरिकों द्वारा की जा रही है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट