सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-IANS) 
गढचिरोली

1 लाख करोड़ का निवेश का ला रहे सीएम देवेंद्र फडणवीस, गड़चिरोली स्थापना दिवस पर दी बड़ी खुशखबरी

CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गड़चिरोली जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गड़चिरोली की जनता को स्थापना दिवस पर बधाई दी। सीएम फडणवीस ने सभी को खुशखबरी भी दी।

प्रिया जैस

Gadchiroli Formation Day: गड़चिरोली को जिला बने 26 अगस्त को 43 वर्ष पूर्ण हो चुके है। जिससे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिलावासियों को शुभकामनाएं दी है। यह जिला विगत अनेक दशक तक विकास से वंचित रहा। लेकिन वर्ष 2014 से हमने इसे विकास के अग्रस्थान पर लाएं है। गड़चिरोली को नक्सल मुक्त करना तथा उद्योग, शिक्षा, रोजगार, बुनियादी सुविधायुक्त बनाने को प्राथमिकता रही।

आज आधा गड़चिरोली जिला नक्सल मुक्त हुआ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक संपूर्ण देश नक्सल मुक्त करने का जो संकल्प किया है, उस दिशा में हम कार्य कर रहे है, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही। इस दौरान आगे कहा कि हमारे गड़चिरोली के पुलिस, सी-60 जवान का बड़ा हिस्सा है। पुलिस दादालोरा खिड़की जैसे उपक्रमों से पुलिस इस विकास प्रक्रिया में अग्रदूत बने है।

गड़चिरोली में ला रहे निवेश

गड़चिरोली को देश का पोलाद सिटी बनाने के दिशा में शीघ्र गति में कदम बढ़ाएं है। करीब 1 लाख करोड़ का निवेश गड़चिरोली जिले में आ रहा है। यह करते हुए गड़चिरोली का जल, जमीन, जंगल तथा पर्यावरण कायम रखने पर भी हमारा जोर है। मेडिकल कॉलेज हो, हवाईअड्डा हो, रेलवे मार्ग हो, सड़कें, शिक्षा की सुविधा ऐसे सभी दिशा में आज गड़चिरोली जिला व्यापक प्रगति कर रहा है।

इसमें जिले के नागरिकों का भी सहयोग मिल रहा है। इसी कारण विकास प्रक्रिया गतिमान हुई है। सभी जिलावासियों को गड़चिरोली जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूं, ऐसी बात मुख्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही है।

1 सितंबर को लोकशाही दिवस

गड़चिरोली में जिलास्तर का लोकशाही दिवस 1 सितंबर को दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, गड़चिरोली के सभागृह में आयोजित किया गया है। जिससे नागरिक शिकायत रखने के लिए इस उपक्रम का लाभ लें, ऐसा आह्वान जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने किया है। शिकायत व ज्ञापन केवल व्यक्तिगत स्वरूप का हो, सामूहिक या सर्वसाधारण स्वरुप की शिकायते विचार में नहीं ली जाएगी, ऐसा जिला प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी