गड़चिरोली न्यूज 
गढचिरोली

गड़चिरोली में विकास की पोल खुली! कीचड़ में फंसी ज़िंदगी, सड़क का नाम-निशान नहीं

Aheri Road Problem: चौडमपल्ली-गुर्जा के 6 किमी मार्ग पर 75 वर्षों से सड़क नहीं बनने से ग्रामीण जानलेवा सफर करने को मजबूर। खराब सड़क, दुर्घटनाएं और प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी।

प्रिया जैस

Gadchiroli Road News: देश की आजादी को 75 वर्षों की अवधि पूर्ण हो गयी है। लेकिन राज्य के आखिरी छोर पर बसे आदिवासी बहुल, अति पिछड़े और नक्सल प्रभावित जिले के दुर्गम क्षेत्र में अब तक आवश्यकता अनुसार विकास की गंगा नहीं पहुंच पायी है। सरकार द्वारा इस जिले के दुर्गम क्षेत्र का विकास करने का ढिंढोरा पिटा जा रहा है।

लेकिन दूसरी ओर आज भी जिले के दुर्गम क्षेत्र के लोग बुनियादी सुविधाओं के तरसे दिखाई दे रहे है। ऐसा ही एक मामला अहेरी तहसील में सामने आया है। इस तहसील का चौडमपल्ली-गुर्जा मार्ग केवल 6 किमी का है। लेकिन अब तक इस मार्ग पर पक्की सड़क नहीं बन पायी है। जिसका खामियाजा संबंधित गांवों के नागरिकों को जानलेवा सफर करना पड़ रहा है।

प्रशासन के प्रति नाराजगी

वहीं खराब सड़क के चलते अब तक इस मार्ग पर अनेक बार दुर्घटनाएं भी घटी है। बावजूद इसके संबंधित विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को जानलेवा सफर करना पड़ रहा है। इस मामले में परिसर के नागरिकों में सरकार और प्रशासन के प्रति तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है।

प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी

उक्त मार्ग पूरी तरह खस्ताहाल हो गया है। विशेषत: मार्ग की गिट्टी उखड़ी होने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। इस कच्ची और खस्ता सड़क के चलते बारिश के दिनों में परिसर के नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में अनेक बार संबंधित गांवों के लोगों ने जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यानाकर्षण कराया। लेकिन अब तक सड़क का डामरीकरण नहीं किया गया है। जिसका खामियाजा क्षेत्र के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

कीचड़ से भरे मार्ग से करना पड़ता है आवागमन

  • पिछले अनेक वर्षों से पेरमिली-कुरूमपल्ली मार्ग की हालत खस्ता हो गयी है। वहीं खस्ता सड़क के चलते इस क्षेत्र के लोगों को जानलेवा सफर करना पड़ रहा है।
  • ग्रामीणों द्वारा अनेक बार शिकायत करने के बाद भी सड़क की समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। उक्त मार्ग का डामरीकरण नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को कीचड़मय मार्ग से आवागमन करना पड़ता है।
  • ग्रामीणों की इस समस्या का कोई सुध नहीं लेने से ग्रामीणों में तीव्र रोष व्याप्त है।

- नवभारत लाइव के लिए गड़चिरोली से आसिफ पठाण‍ की रिपोर्ट

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे