Jalyukt Shivar Yojana (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश

Bhandara Jalyukt Shivar Yojana News:भंडारा जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जलसंरक्षण योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें 15 जून से पहले सभी प्रलंबित कार्य पूरे करने और कृषि सुधार पर जोर दिया गया।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Water Conservation Meeting News: जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जलसंरक्षण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चालू वर्ष में अलनीनो के प्रभाव के कारण मानसून में देरी या कम बारिश की संभावना है।

इस प्राकृतिक अनिश्चितता को देखते हुए मिट्टी की नमी बनाए रखने के लिए जलसंरक्षण के सभी प्रलंबित कार्य हर हाल में 15 जून से पहले पूरे किए जाएं। ये योजनाएं जल संचयन और किसानों की आय बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

100 गांवों का चयन

बैठक में जिला जलसंरक्षण अधिकारी महेश सेलुकर ने बताया कि जलयुक्त परिसर अभियान 2.0 के तहत चयनित 100 गांवों में कुल 1534 कार्यों में से 1451 कार्य शतप्रतिशत पूरे हो चुके हैं, जिससे जिले में 99.79 फीसदी काम मुकम्मल हो गया है।

गादमुक्त बांध योजना के तहत वित्तीय वर्ष 202526 में 65 कार्यों से 4.65 लाख घन मीटर गाद निकाली गई, जिससे जल भंडारण क्षमता बढ़ी और 916 किसानों को लाभ मिला। आगामी वर्ष 202627 के लिए 6.30 लाख घन मीटर गाद निकालने और नाला गहराईकरण के 23 कार्यों का नियोजन किया गया है।

व्यापक मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश

तुमसर तहसील में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत पिछले वर्ष 78 कार्य पूरे कर 360 किसानों को सीधे उपकरण बांटे गए। जिलाधिकारी ने काम की स्थिति को अवनी ग्रामीण ऐप पर अपडेट करने और अगले 5 वर्षों का व्यापक मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में जिला परिषद के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी एम. एस. चव्हान, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी संगीता माने, लघु सिंचाई विभाग के जिला जलसंरक्षण अधिकारी एस. एन. चाचिरे और भूजल सर्वेक्षण विभाग के डॉ. मो. अ. दुबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीब बयान, कहा- आजकल मिठाई कौन खाता है?

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?