वृद्धा को लिया गोद (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

बेनोली में निराधार वृद्ध महिला को मिला आधार, पोटेगांव पुलिस ने लिया गोद, बढ़ाया मदद का हाथ

Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के पोटेगांव क्षेत्र में एक निराधार वृद्ध महिला को अपना जीवनयापन करने के लिए पुलिस ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया। वृद्ध महिला को पोटेगांव पुलिस ने गोद लिया है।

प्रिया जैस

Gadchiroli News in Hindi: पुलिस मदद केंद्र पोटेगांव अंतर्गत आने वाले बेनोली गांव में निवासरत सोमीबाई लालूजी नरोटे (75 वर्ष) गांव में असहायता पूर्ण जीवनयापन कर रही थी। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस दल उसकी सहायता के लिए आगे आया। इस दौरान उक्त वृद्ध महिला को गोद लेते हुए उसे विभिन्न मदद की गई है।

उक्त वृद्ध महिला के संदर्भ में जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक एम रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सूरज जगताप के मार्गदर्शन में पुलिस दादालोरा खिड़की के माध्यम से पोटेगांव पुलिस मदद केंद्र के प्रभारी अधिकारी राजू गवली, पुलिस मदद केंद्र के पुलिस उपनिरीक्षक गजानन बरगे, महिला पुलिस उपनिरीक्षक सीमा किंकर, जिला पुलिस व एसआरपीएफ अंमलदार समेत आदि ने ग्राम भेंट ली।

इस दौरान बेनोली गांव की निराधार उम्रदराज महिला सोमीबाई लालूजी नरोटे (75) के घर में उसे संभालने वाला कोई भी नहीं है। जिससे उसके रहने व खाने-पीने के लाले पड़ जाने की बात गांव के नागरिकों ने कहीं। जिससे पुलिस ने उसकी मदद की।

घर की छत कराई ठीक

बेनोली गांव में सोमीबाई नरोटे महिला निराधार होने से उसे यातनाओं से भरा जीवन जीना पड़ रहा था। निराधार उम्रदराज महिला की भेंट लेने पर उसके घर की वयोवृद्ध महिलेची भेंट लेने पर उसके घर की छत बारिश के पानी से टपक रही थी। इसके साथ ही उसके घर का दरवाजा टूटा हुआ था। घर में सांप, बिच्छू जैसे विषैले जीव घुसने का भय था। घर में बिजली नहीं होने से उसे अंधेरे में रहना पड़ रहा था।

उसकी देखभाल करने के लिए तथा घर में कोई नहीं होने से दैनदिन जरूरते पूर्ण नहीं हो रही थी। जिससे पुलिस मदद केंद्र पोटेगांव की ओर से छत की मरम्मत हेतु तिरपाल, लाइट केबल व बल्ब, दरवाजा, जीवनावश्यक साहित्य की आपूर्ति की गई। जिससे उसके घर का दरवाजा लगाकर छत की मरम्मत की गई। वहीं आसपास घास उग आयी थी। जिससे परिसर की सफाई कर घर की छत पर तिरपाल डाली गई।

प्रत्येक माह दिया जाएगा राशन

इस दौरान उसके घर की रंगरंगोटी भी की गई। उसे दैनदिन उपयोग के लिए राशन, कपड़े-साड़ी दी गई। वहीं प्रत्येक माह राशन पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। वहीं उक्त वृद्ध महिला को पोटेगांव पुलिस मदद केंद्र की ओर से गोद लिया गया है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?