गड़चिरोली में हाथियों ने मचाया उत्पात (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

आरमोरी में हाथियों ने मचाया उत्पात, चामोर्शी माल में लाखों के फल-बागान उजाड़े, किसान बेहाल!

Wild elephant attack Armori: गड़चिरोली के आरमोरी में जंगली हाथियों का तांडव। चामोर्शी माल में लाखों की फसल और फल-बागान तबाह। किसानों ने की उचित मुआवजे की मांग।

प्रिया जैस

Gadchiroli elephant rampage: आरमोरी तहसील में पिछले कुछ वर्षों से ओडिसा राज्य से जिले के जंगल में पहुंचे जंगली हाथियों के झुंड द्वारा निरंतर उत्पात मचाया जा रहा है। जिसमें किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में आरमोरी तहसील अंतर्गत आने वाले चामोर्शी माल खेत परिसर में जंगली हाथियों के समूह प्रवेश कर किसानों के खेत फसल समेत खेती उपयोगी सामग्री को तहस-नहस कर दिया है। जिसमें किसानों का लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, जंगली हाथियों ने तड़के ही चामोर्शी माल के खेत परिसर में प्रवेश किया। जहां हाथियों ने चांगदेव मेश्राम, भाऊराव राउत, रेवनाथ सावसाकडे, विश्वनाथ सावसाकडे, वामन निंबोला, मधुकर टेभुणे, रेवनाथ मेश्राम, देवराव राउत, रुषि मंगरे, मनोहर मंगरे, राजेंद्र श्रीरामे, राजु सातपुते आदि किसानों के खेतमाल समेत खेती उपयोगी सामग्री का भारी नुकसान किया है।

विशेषत: जंगली हाथियों ने चांगदेव मेश्राम नामक किसान के खेत में लगाए गए माइक्रो एरिगेशन ड्रीप पाइप लाइन पूरी तरह नष्ट कर दी है। इस घटना से संबंधित किसानों का लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। जंगली हाथियों द्वारा इस परिसर के निरंतर उत्पात मचाए जाने के कारण परिसर के किसान पूरी तरह दहशत में आ गए है।

विशेषत: पिछले काफी दिनों से जंगली हाथियों द्वारा उत्पात मचाए जाने के बाद भी वन विभाग जंगली हाथियों का बंदोबस्त करने में असफल होने से किसान और नागरिकों में तीव्र रोष व्यक्त किया जा रहा है।

फल बाग को किया तहस-नहस

जंगली हाथियों का समूह चामोर्शी माल के खेत परिसर में प्रवेश कर खेत फसल समेत फल-पौधों की खेती भी उजाड़ कर रख दी है। जिसमें 4 आम के पेड़, 107 नारियल के पेड़, 5 मोहगणी पेड़, 25 ड्रेगन फूड पेड़, 5 अमृत के पेड़ समेत विभिन्न प्रजाति के फल-पौधों की खेती को पूरी तरह तहस-नहस कर रख दिया है। इसके साथ ही ज्वारी, मिर्च, टमाटर समेत अन्य सब्जी वर्गीय फसलों को क्षति पहुंचाई है। इस मामले में चांगदेव मेश्राम का करीब 5 लाख रुपयों का नुकसान हुआ है।

इन पेड़ों को किया तबाह

107 नारियल 5 मोहगणी 25 ड्रेगन फूड 5 अमृत के पेड़

घर में घुसकर जीवनाश्यक सामग्री को नुकसान

जंगली हाथियों द्वारा खेत परिसर में प्रवेश कर खेत फसलों को क्षति पहुंचाने के बाद खेत स्थित घर में प्रवेश कर घर में रखी जीवनाश्यक सामग्री को भी तहस-नहस कर दिया है। इस घटना में भारी नुकसान हुआ है। इस मामले की जानकारी मिलते ही वनपरिक्षेत्राधिकारी बडोले और उनकी टीम ने हुए नुकसान का पंचनामा करने के लिए चामोर्शी माल खेत परिसर में पहुंचे। जहां वनकर्मियों ने नुकसान का पंचनामा किया है। जंगली हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का तत्काल मुआवजा देने की मांग नुकसानग्रस्त किसानों ने की है।

नुकसान का मुआवजा कम

  • जंगली हाथियों द्वारा मचाए गए उत्पात के चलते किसानों के ग्रीष्मकालीन धान फसल का भारी नुकसान हुआ है।
  • धान पर्रो का नुकसान होने से अब बुआई कैसे करें? ऐसा प्रश्न किसानों के सामने उपस्थित हुआ है। इसके अलावा कुछ किसानों के फलबाग और खेती सामग्री को क्षति पहुंचाए जाने के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है।
  • सरकार द्वारा नुकसान के मुआवजे के नाम पर अल्प रकम दिए जाने से नुकसानग्रस्त किसानों द्वारा सरकार की कार्यप्रणाली के प्रति तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है।

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी