देसाईगंज-कुरखेड़ा मार्ग पर हादसा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

दुर्घटना: देसाईगंज-कुरखेड़ा मार्ग पर हादसा, सभी की हालत स्थिर ट्रक-कार में टक्कर, 7 लोग घायल

Accident: परिवार के साथ गणपति महोत्सव देखने के लिए ब्रम्हपुरी की ओर जाते समय कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। इस दुर्घटना में कार में सवार 7 लोग घायल हो गए।

आंचल लोखंडे

Desaiganj: परिवार के साथ गणपति महोत्सव देखने के लिए ब्रम्हपुरी की ओर जाते समय कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। इस दुर्घटना में कार में सवार 7 लोग घायल हो गए। दुर्घटना देसाईगंज-कुरखेड़ा मार्ग पर घटी। घायलों में देसाईगंज तहसील के तुलसी निवासी वंश हुमणे, विवान बंडू हुमणे, विनोद हुमणे, अतुल नागरे, अयान अतुल नांगरे, आरिफा अतुल नांगरे, सोनिया अतुल नागरे का समावेश है।

जानकारी के अनुसार तुलसी निवासी अतुल नागरे अपने परिवार के साथ गणपति महोत्सव देखने के लिए ब्रम्हपुरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान देसाईगंज-कुरखेड़ा मार्ग पर मानकर के घर समीप एक मालवाहक ट्रक ने उनके कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इसमें कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से तथा अन्य 4 मामुली रूप से घायल हो गए।

गणेशोत्सव देखने के लिए जा रहे थे

गंभीर घायलों को ब्रम्हपुरी के निजी अस्पताल में दाखिल किया गया, वहीं अन्य घायलों को देसाईगंज के ग्रामीण अस्पताल में दाखिल किया गया। सभी की हालत स्थिर है। घटना की जानकारी मिलते ही - देसाईगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर - मामले का पंचनाम किया। इस दुर्घटना के - चलते मार्ग की यातयात करीब 1 घंटे तक प्रभावित हुई थी।

जसपाल सिंह चावला आए मदद को आगे

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही हमेशा सामाजिक कार्य में अग्रसर रहने वाले जसपालसिंह चावला तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। इसमें से 3 गंभीर घायलों को वाहन से ब्रम्हपुरी की ओर रवाना किया। वहीं अन्य घायलों को स्वयं के दोपहिया से देसाईगंज के ग्रामीण अस्पताल में दाखिल किया। घायलों में एक छोटे बच्चे के साथ माता का भी समावेश था। उनका ध्यान रखा। इस कार्य में उन्हें यातायात पुलिस किरण नरदेलवार, विनोद जाधव, सहायक पुलिय पुलिस निरीक्षक मनीष गोडबोले, राकेश राखडे, सज्जद अली सय्यद, जास्वंदा मडावी, मंगेश तुपट आदि का सहयोग मिला।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज