आपले सरकार सेवा केंद्र (सोर्स- सोशल मीडिया)
गढचिरोली

343 ग्राम स्तर पर 'आपले सरकार सेवा केंद्र' होंगे स्थापन, जिला प्रशासन ने मंगाए आवेदन

जिसके तहत जिले के रिक्त होनेवाले 343 ग्राम पंचायत स्तर पर तथा 3 नगर पंचायत स्तर पर आपले सरकार सेवा केंद्र स्थापन किया जानेवाला है.

नवभारत डेस्क

गड़चिरोली. राज्य के ग्रामिण व शहरी क्षेत्र में नागरिकों तक सरकारी, अर्धसरकारी व निजि सेवा पहुचाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर व नगर परिषद, नगर पंचायत स्तर पर आपले सरकार सेवा केंद्र स्थापन करना है. जिसके तहत जिले के रिक्त होनेवाले 343 ग्राम पंचायत स्तर पर तथा 3 नगर पंचायत स्तर पर आपले सरकार सेवा केंद्र स्थापन किया जानेवाला है. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आवेदन मंगाए गए है. 

महाराष्ट्र सरकार सूचना तकनिकीज्ञान सरकारी परिपत्रक जनवरी, 2018 के परिच्छेद 1 (अ) व (आ) के निकष के अनुसार जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर 343 व नगर पंचायत स्तर पर 3 आपले सरकार केंद्र स्थापन किए गए है. इस रिक्त ग्राम पंचायत, नगरपंचायत की सूची व आवेदन का नमुना, जिले के वेबसाईट (www.gadchiroli.gov.in) इस संकेतस्थल पर प्रसिद्ध किया गया है.

वहीं रिक्त होनेवाले ग्राम पंचायत व नगर पंचायत स्तर की सूची व नमुना जिलाधिकारी कार्यालय, उपविभागीय अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय के नोटीस बोर्ड पर प्रसिद्ध की गई है. आवेदनकर्ता 25 जुलाई तक जिलाधिकारी कार्यालय, गड़चिरोली के सेतू शाखा में दिए गए नमुने में आवेदन पेश करे, ऐसी सूचना जिलाधिकारी ने की है. 

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल