गड़चिरोली में दुराचार (डिजाइन फोटो) 
गढचिरोली

Gadchiroli Crime: गड़चिरोली में नाबालिग मतिमंद लड़की से किया दुराचार, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के कोरची तहसील में एक मतिमंद युवती के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। 55 वर्षीय आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा पर मामला दर्ज किया गया है।

प्रिया जैस

Gadchiroli Crime News In Hindi: गड़चिरोली जिले के कोरची तहसील एक नाबालिग मतिमंद लड़की को अज्ञात स्थल पर ले जाकर उसके साथ दुराचार करने की घटना कोरची में घटी। इस मामले में कोरची पुलिस ने कोरची तहसील के हेटलकसा निवासी बंडू सहारे नामक 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार दोपहर 1.30 बजे के दौरान बंडू सहारे ने एक नाबालिग मतिमंद लड़की को अपनी साइकिल पर बैठाकर ले गया। इसके बाद निर्माणाधीन घर में ले गया। यह मामला एक चाय बेचने वाली महिला ने देखा और मामले की जानकारी शिकायकर्ता को दी। जिसके बाद शिकायकर्ता ने दो परिचित आशा वर्कर को मामले की जानकारी देने के बाद तीनों निर्माणाधीन घर में पहुंचे।

आरोपी के चंगुल से पीड़िता को छुड़ाया

जहां आरोपी बंडू सहारे सह नाबालिग मतिमंद पर दुराचार करते हुए दिखाई दिया। तीनों ने पीड़िता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। लेकिन आरोपी साइकिल लेकर फरार होने का प्रयास कर रहा था। ऐसे में शिकायकर्ता और आशा वर्कर्स द्वारा चिल्लाने पर परिसर के नागरिकों ने आरोपी को पकड़ा।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी बंडू सहारे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (आई) (के), 65, उपधारा 4(2), 6 लैंगिक अपराध से बालक का संरक्षण अधिनियम 2012 अनुसार मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। मामले की अधिक जांच पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, गोकुल राज व उपविभागीय पुलिस अधिकारी रवींद्र भोसले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक मुकुंद देशमुख कर रहे है।

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही