सीएम फडणवीस, राज्यमंत्री योगेश कदम (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा, योगेश कदम ने CM फडणवीस संग हुई बैठक का किया खुलासा

Maharashtra News: गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा देने के मामले राज्यमंत्री योगेश कदम ने सीएम फडणवीस के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सीएम के साथ क्या बात हुई इसका खुलासा किया है।

सोनाली चावरे

Ganeshotsav state festival status: महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने गुरुवार गणेश चतुर्थी को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई बैठक में मीट बिक्री पर प्रतिबंध और इंडिया गठबंधन के धरना प्रदर्शन जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी है। योगेश कदम ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में बताया कि इस बार सरकार ने गणेश उत्सव को राज्य महोत्सव घोषित किया है।

राज्यमंत्री योगेश कदम ने कहा कि इस पर्व का हिंदू संस्कृति में विशेष महत्व है और इसे पूरे महाराष्ट्र में, खासकर मुंबई और पुणे जैसे क्षेत्रों में, बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने राज्य महोत्सव उत्सव घोषित किया है, मतलब महाराष्ट्र में जो गणेश उत्सव मनाया जाएगा, वह राज्य महोत्सव के तौर पर मनाया जाएगा। मेरे ख्याल से हिंदू संस्कृति में गणेश उत्सव का एक अलग से महत्व है।

गणेश चतुर्थी पर लॉ एंड ऑर्डर के बरते सावधानियां

मुंबई, पुणे जैसे इलाकों को देखते हुए गणेश चतुर्थी के मौके पर लॉ एंड ऑर्डर के तौर पर जो भी सावधानियां लेनी हैं, इसके लिए मुख्यमंत्री के साथ बैठक थी। इसके साथ ही गणेश मंडल और मूर्तिकारों के सवालों को रखा गया। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं, लेकिन अभी तक कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। उम्मीद है कि इस साल भी नहीं होगी।"

राज्यमंत्री योगेश कदम ने कहा, "पुलिस और जो भी मंडल हैं, उनके बीच में तालमेल बढ़िया होना चाहिए। पुलिस को कार्रवाई पर ज्यादा ध्यान न देकर कोऑर्डिनेशन पर ज्यादा ध्यान देने को कहा गया है। अगर कोऑर्डिनेशन अच्छा होगा, तो जो भी छोटी-मोटी घटनाएं होती हैं, उन्हें टाला जा सकता है।

क्राउड मैनेजमेंट जरूरी है

आज तक जिस तरीके से मैनेज किया गया है, इस साल भी उसी तरीके से मैनेज किया जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा, "पुलिस के साथ मेरी मीटिंग की जरूरत नहीं है, मुख्यमंत्री पहले ही मीटिंग कर चुके हैं। जो भी निर्देश दिए हैं, उनको लागू किया जा रहा है कि नहीं, मैं इसके लिए ध्यान रखूंगा।"

स्वतंत्रता दिवस पर मीट बिक्री पर रोक

स्वतंत्रता दिवस पर कुछ जगहों पर मीट बिक्री पर रोक के आदेश को लेकर कदम ने कहा, "हमारी सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी।" इंडिया गठबंधन द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ एसआईआर मुद्दे पर किए गए धरने पर मंत्री ने कहा, "जो भी वोट फेक नैरेटिव के जरिए लिए थे, वो खत्म हो गया। मेरे ख्याल से आगे के जो कॉर्पोरेशन के चुनाव आ रहे हैं, उसकी हार उनको दिख रही है। उसका जवाब वह अभी से तैयार करना चाहते हैं।"

(News Source-आईएएनएस)

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!