गणेशोत्सव, स्पेशल ट्रेन डिजाइन फोटो (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

गणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग

Mumbai Special Train Ticket Booking: गणेशोत्सव 2026 के लिए रेलवे टिकटों की एडवांस बुकिंग 13 जुलाई से शुरू होगी। 60 दिन के नियम के तहत 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की यात्रा के लिए सीटें बुक कर सकेंगे।

रूपम सिंह

Ganeshotsav Konkan Railway Booking: वैसे तो गणेश जी के आने में अभी दो महीने बाकी हैं, लेकिन सेवकों के मन में बप्पा के स्वागत की तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। 'इस बार हम अपने गांव कब जाएंगे?', 'क्या हमें ट्रेन का टिकट मिलेगा?' जैसी चर्चाओं ने अब जोर पकड़ लिया है।

हर साल की तरह इस साल भी कोंकण जाने वाले लाखों भक्तों के लिए सबसे बड़ा सवाल रेलवे रिजर्वेशन को लेकर है। ऐसे सेवकों के लिए राहत की खबर यह है कि गणेशोत्सव 2026 के लिए रेलवे रिजर्वेशन की तारीख फाइनल हो गई हैं और बुकिंग का पहला फेज 13 जुलाई से शुभारंभकिया जाएगा। इस साल गणेश चतुर्थी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी।

उसके बाद 15 सितंबर को ऋषि पंचमी, 17 सितंबर को ज्येष्ठ गौरी आगमन और 18 सितंबर को गौरी पूजा होगी। इस साल गणेश उत्सव 14 से 25 सितंबर तक मनाया जाएगा। इसलिए, हर साल की तरह इस साल भी मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली और मुंबई महानगर परिसर से लाखों लोग 11 से 13 सितंबर के बीच अपने होमटाउन पहुंचने का प्लान बना रहे हैं।

एडवांस रिजर्वेशन कराने के नियम

  • गणेशोत्सव के लिए कोंकण जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे रिजर्वेशन की तारीख भी तय हो गई है। भारतीय रेलवे के 60 दिन के एडवांस रिजर्वेशन नियमों के मुताबिक, 11 सितंबर की यात्रा के लिए 13 जुलाई से बुकिंग शुरू हो जाएगी।
  • उसके बाद 12 सितंबर की यात्रा के लिए 14 जुलाई, 13 सितंबर की यात्रा के लिए 15 जुलाई, गणेश चतुर्थी यानी 14 सितंबर की यात्रा के लिए और 17 सितंबर को गौरी आगमन की यात्रा के लिए 19 जुलाई से बुकिंग शुरू होगी।
  • हर साल की तरह इस साल भी बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों में कई ट्रेनों में वेटिंग होने की संभावना है। इसलिए, रेलवे एक्सपर्ट्स की राय है कि यात्री सुबह 8 बजे से पहले आईआरसीटीसी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉग इन करके तैयार हो जाएं।

स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की संभावना

पीआरएस रिजर्वेशन केंद्रों पर भी उसी समय बुकिंग शुरू हो जाएगी। फिलहाल, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे और कोंकण रेलवे ने ऑफिशियली गणपति स्पेशल ट्रेनों की घोषणा नहीं की है। हालांकि, इस साल भी जुलाई के बीच से स्पेशल ट्रेनों की घोषणा होने की संभावना है।

इन रूटों पर चल सकती हैं स्पेशल ट्रेनें

पिछले सालों की तरह इस साल भी नीचे दिए गए रूट पर स्पेशल ट्रेने शुरू होने की संभावना है। मुंबई सीएसएमटी-सावंतवाडी रोड, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सावंतवाड़ी रोड, मुंबई सीएसएमटी-रत्नागिरी, दिवा-चिपलून मेमू, दिवा-खेड़ मेमू और मुंबई/पुणे - मडगांव स्पेशल ट्रेनें शामिल हो सकती है। ये ट्रेनें पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और सावंतवाड़ी रोड स्टेशनों पर रुकती है।

गणेशोत्सव में निजी बसों का किराया महंगा

गणेशोत्सव के दौरान मुंबई-कोंकण रूट पर निजी बसों का किराया काफी महंगा हो जाता है। इससे हाईवे पर ट्रैफिक जाम भी लगता है। इस वजह से लाखों यात्री रेलवे को सुरक्षित, सस्ता और सुविधाजनक ऑप्शन मानते हैं। नतीजतन, गणपति के दौरान टिकटों के लिए बहुत ज्यादा मारामारी होती है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर