वसा निवासी बालू विठ्ठल राऊत फोटो सोर्स- नवभारत
गड़चिरोली

गड़चिरोली में बाघ का आतंक, मशरूम लेने जंगल गए मजदूर की दर्दनाक मौत, इलाके में फैली दहशत

Gadchiroli Tiger Attack: गड़चिरोली के वसा गांव में मशरूम लेने जंगल गए मजदूर बालू राऊत की बाघ के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में भारी दहशत और शोक है। उनके पीछे पत्नी और 2 बेटियां हैं।

प्रमोद यादव

Tiger Terror In Gadchiroli: गड़चिरोली जिले में रोजी-रोटी के लिए जंगल पर निर्भर मजदूर की बाघ के हमले में दर्दनाक मौत हो गईृ। यह घटना आज गुरुवार 24 सितंबर को सुबह के दौरान गढ़चिरोली तहसील के वसा गांव से सटे जंगल क्षेत्र में सामने आई। मृतक का नाम वसा निवासी बालू विठ्ठल राऊत (45) है।

इस घटना के चलते गांव में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालू राऊत बुधवार सुबह मशरूम लेने के लिए गांव के पास स्थित जंगल में गए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग चिंतित हो गए।

ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश शुरू की गई, उनका मोबाइल बंद होने के कारण साइबर सेल की सहायता से लोकेशन पता करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने जंगल में व्यापक स्तर पर तलाश जारी रखी।

आज गुरुवार को सुबह जंगल में बालू राऊत का शव मिला। घटनास्थल की स्थिति से वन विभाग और पुलिस ने क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी को देखते हुए बाघ के हमले की आशंका जताई है। घटना की वास्तविक परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

वसा गांव में दहशत का वातावरण

गड़चिरोली जिले में बालू राऊत की अचानक हुई मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पीछे पत्नी और 2 बेटियां हैं। जंगल से मिलनेवाले संसाधनों के सहारे परिवार का जीवन चलानेवाले राऊत अब परिवार के बीच नहीं रहे।

उनकी मौत से परिवार ने अपना महत्वपूर्ण सहारा खो दिया है। घटना के बाद वसा सहित आसपास के गांवों में जंगल में जाने को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है । ग्रामीणों ने वन क्षेत्र में सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पनरावत्ति न हो।

विधायक डॉ. नरोटे ने दी भेंट

गड़चिरोली जिले के वसा गांव से सटे जंगल क्षेत्र में घाटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। गड़चिरोली थाने के पुलिस निरीक्षक विनोद चव्हाण, आरमोरी थाने के पुलिस निरीक्षक सचिन झणक तथा वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले में आवश्यक कार्रवाई जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर गड़चिरोली विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा । मिलिंद नरोटे ने वसा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया । उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा