गड़चिरोली में बाघ का हमला (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

खेत गए युवक की बाघ के हमले में मौत, तो चामोर्शी के स्कूल परिसर में पहुंचे 2 बाघ, मचा हड़कंप

Youth Killed In Tiger Attack: गड़चिरोली के तुड़मेड़ में बाघ के हमले में 25 वर्षीय शांताराम मडावी की मौत हो गई। ठाकुरनगर स्कूल से 500 मीटर दूर दो बाघ दिखने से ग्रामीणों और छात्रों में दहशत है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • गड़चिरोली जिले के तुड़मेड़ परिसर में बाघ के हमले में 25 वर्षीय शांताराम मडावी की मौत हो गई।

  • मंगलवार सुबह करीब 8 बजे खेत में कृषि कार्य के दौरान बाघ ने युवक पर हमला किया।

  • चामोर्शी तहसील के ठाकुरनगर गांव में स्कूल से लगभग 500 मीटर दूर दो बाघ दिखाई दिए।

Gadchiroli Tiger Attack: गड़चिरोली वनविभाग अंतर्गत धानोरा तहसील के पेंढरी वनपरिक्षेत्र के तहत आनेवाले तुड़मेड़ परिसर में आज मंगलवार 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे के दौरान बाघ के हमले में युवक की मौत होने की घटना हुई। इस घटन से परिसर में हडकंप मच गया है। मृतक का नाम तुडमेड निवासी शांताराम नाम तुडमेड निवासी शांताराम मडावी (25) है। इस घटन के चलते परिसर में दहशत का वातावरण निर्माण हुआ है।

पेंढरी वनपरिक्षेत्र के तुड़मेड़ परिसर की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को सुबह के दौरान शांताराम मडावी यह खेत परिसर में गए हुए थे। इस दौरान खेत में कृषिकार्य करते समय घात लगाए बाघ ने उसपर अचानक हमला कर दिया। इस हमलें उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इसकी जानकारी वनिवभाग को दी गई।

जिससे वनविभाग का दल घटनास्थल पर पहुंचा। पेंढरी वनपरिक्षेत्र में बाघ के हमले की इस घटना ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। खेतों में काम करने जानेवाले किसानों और अन्य ग्रामीणों के सामने जंगली जानवरों का खतरा गंभीर होता जा रहा है। घटना के बाद वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल आवश्यक उपाय करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग हो रही है।

घोट वनपरिक्षेत्र में बाघों की दहशत

उधर चामोर्शी तहसील के घोट वनपरिक्षेत्र अंतर्गत आनेवाले परिसर में वर्तमान स्थिति में बाघों की दहशत काफी बढ़ गयी है। ऐसी स्थिति में अब स्कूल परिसर में एकसाथ दो बाघ पहुंचने से हड़कम्प मच गया। बाघ पहुंचने से हड़कम्प मच गया। स्कूल के महज 500 मीटर दूरी पर बाघ दिखाई देते ही शिक्षकों ने कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए। इस घटना से क्षेत्र में डर का माहौल है। मंगलवार को सुबह घोट वनपरिक्षेत्र कार्यालय अंतर्गत ठाकुरनगर गांव में सुबह के समय शिक्षक वर्ग छात्रों को पढाने के कार्य में व्यस्त थे। इसी बीच अचानक दो बाघ स्कूल समीपस्थ पहुंच गये।

दरवाजे बंद कर छात्रों की जान बचाई

बाघों को देखते ही छात्रों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। लेकिन शिक्षकों ने सतर्कता बरतते हुए स्कूल के सभी दरवाजे बंद कर छात्रों की जान बचाई है। कुछ देर तक बाघ स्कूल परिसर का भ्रमण कर जंगल में चले गये। लेकिन इस मामले से अब छात्रों की सुरक्षा का प्रश्न निर्माण हो गया है। वहीं ग्रामीण समेत छात्रों को दहशत में जीवनयापन करने की नौबत आन पड़ी है। उक्त विद्यालय मुख्य मार्ग से सटा हुआ है। विशेषतः सडक के दूसरे छोर से घना जंगल है। इस मामले से स्कूली छात्र समेत ग्रामीण दहशत में आ गये है। ग्रामीणों ने बताया कि, इस परिसर में बाघ की दहशत निर्माण होने के कारण शाम होते ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने की बात कही है।

स्कूल से 500 मिटर दूरी पर थे बाघ

प्रधानाचार्य नरेश दुधबावरे ने कहा कि उक्त दोनों बाध स्कूल से करीब 500 मिटर दूरी पर थे। इस मामले की जानकारी मिलते ही हमने तत्काल स्कूल के सभी दरवाजे बंद कर दिये। छात्रों की सुरक्षा की दूष्टी से स्कूल प्रबंधन सतर्क है। विशेषतः सभी शिक्षक वर्ग नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित रहकर छात्रों को पढ़ाने के साथ ही उनकी सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरत रहे है।

वनविभाग के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में निरंतर जारी है गस्त

घोट वनपरिक्षेत्राधिकारी आकाश मल्लेलवार ने कहा कि उक्त परिसर में बाघों का विचरण शुरू होने के कारण वनविभाग के कर्मचारियों द्वारा निरंतर गस्त किया जा रहा है। विशेषतः उक्त क्षेत्र में चार ट्रैप केमेर लगाने के साथ ही नागरिकों से सतर्कता बरतने संदर्भ में जनजागृति की जा रही है। अब तक ट्रेप केमेरों के जरिये तीन बाघ दिखाई दिये है। उक्त परिसर में वनविभाग और सामाजिक वनीकरण विभाग के तहत होने के कारण सामाजिक वनिकरण विभाग के साथ समन्वय रख कार्य किया जा रहा है।

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती