गड़चिरोली सड़क हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

गड़चिरोली में सोमवार बना हादसों का दिन, तीन दुर्घटनाओं में 3 की मौत, 10 घायल

ST Bus Bike Collision: गड़चिरोली जिले में सोमवार को सड़क हादसों ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। आमगांव-सावंगी मार्ग पर एसटी बस और दोपहिया की टक्कर में युवक की मौत हो गई।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नरखेड़ तहसील के जलालखेड़ा सहित करीब 17 गांवों में वर्धा नदी का पानी मोड़े जाने से लंबे समय से जलसंकट बना हुआ है।

  • विधायक चरण सिंह ठाकुर ने वर्धा नदी का निरीक्षण कर पुराने पुल के पास बांध निर्माण को मंजूरी दी और अधिकारियों को काम शुरू करने के निर्देश दिए।

  • प्रस्तावित बांध के आसपास करीब एक किलोमीटर तक नदी की गहराई बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Gadchiroli Road Accident: गडचिरोली जिले में सडक हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन जिले में कही न कही दुर्घटना होने की घटना उजागर हो रही है। ऐसे में सोमवार का दिन दुर्घटनाओं का वार साबित हुआ है। गडचिरोली तहसील में हुए एक हादसे में दोपहिया सवार दो लोगों को मौके पर ही मृत्यु हो गयी। वहीं देसाईगंज थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसे में करीब 10 लोग मामूली रूप से घायल हो गये और एक युवक की मृत्य हो गयी है।

ST से भिंडी दोपहिया, युवक की दर्दनाक मृत्यु

उधर देसाईगंज तहसील के आमगांव-सावंगी मार्ग पर रापनि की एसटी बस को तेज रफ्तार दोपहिया की टक्कर लगने से दोपहिया सवार युवक की मृत्यु होने की घटना सोमवार को घटी। मृतक युवक का नाम नागपुर निवासी नीरज असूल (27) बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही देसाईगंज पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया। और मामले की अधिक जांच शुरू कर दी है।

झुडपी जंगल में घुसा अनियंत्रित वाहन

देसाईगंज-ब्रम्हपुरी मार्ग पर स्थित वैनगंगा नदी के पास एक तेज रफ्तार वाहन अनबिंत्रित होकर सड़क किनारे झुडपी जंगल में घुस गया। इस घटना में वाहन चालक समेत 10 लोग सवार थे। हालांकि इस दुर्घटना में जिवितहानि नहीं हुई है। लेकिन वाहन में सवार लोगों को मामूली चोटे आने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि, गोंदिया जिले के सानगली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम निपटाकर कलाकार और वाहन चालक देसाईगंज होते हुए तलोधी (बा।) की ओर जा रहे थ। इसी बीच वैनगंगा नदी के पास यह हादसा हुआ है। इस घटना संदर्भ में देसाईगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

2 लोगों की मौत

गडचिरोल- चंद्रपुर मार्ग पर तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक दोपहिया बहन को औरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह पटना सोमवार को तड़के फूलखल स्थित बस स्टैंड के पास हुई। हादसे के बाद इत्वाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में चंदपुर जिले के वाघोली बुट्टी निवासी सुरेश की भांडकर (60) और दिवाकर बाबुराव माशात्री (55) का समावेश है।

घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया

रविवार रात दोनों अपने रिशतेदारों से मिलने के लिए गड़चिरोली के जिला अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान गड़चिरोली-चंद्रपुर मार्ग पर पुलक्षात बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार इनोवा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाएक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं कार भी पटना के बाद चालक बाहन सोड करार हो गया। इस घटना के संदर्भ में गडचिरोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की अधिक जांच गड़चिरोली पुलिस कर रही है।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा

गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में ली जीरो-ग्रैविटी ट्रेनिंग, कभी उछले, कभी हवा में तैरे; VIDEO VIRAL

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन