गडचिरोली किसान कर्जमाफी  (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी योजना: गडचिरोली में किसान कर्जमाफी की चौथी सूची जारी, 225 नए किसान पात्र घोषित

Gadchiroli Farmer Loan Waiver: महाराष्ट्र सरकार की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना के तहत गडचिरोली जिले के पात्र किसानों की चौथी सूची जारी कर दी गई है।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Loan Waiver List: महाराष्ट्र सरकार की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना के तहत गडचिरोली जिले के पात्र किसानों की चौथी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में 225 किसानों को योजना के लाभ के लिए पात्र घोषित किया गया है। अबतक जारी चारों सूचियों में जिले के कुल 10,885 किसान पात्र करार दिए गए हैं।

इस योजना के अंतर्गत 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2025 के बीच वितरित किए गए ऐसे फसल ऋण और पुनर्गठित अथवा पुनः पुनर्गठित ऋणों पर दो लाख रुपए तक की कर्जमाफी का लाभदिया जा रहा है, जो 30 सितंबर 2025 तक बकाया थे और 31 मार्च 2026 तक चुकाए नहीं गए थे। योजना को ऑनलाइन कंप्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से लागू किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने महाआईटी (MahaIT) को जिम्मेदारी सौंपी है। जिले की विभिन्न बैंकों ने योजना के पोर्टल पर कुल 15,149 बकाया ऋण खातों की जानकारी अपलोड की है।

31 मार्च 2026 की बकाया राशि की जांच करें किसान

प्रशासन के अनुसार, किसानों की कर्जमाफी के लिए बकाया राशि की गणना 31 मार्च 2026 की स्थिति के आधार पर की गई है। 1 अप्रैल 2026 के बाद का ब्याज और अन्य खर्च माफ किए जाएंगे, इसलिए संबंधित किसानों को अपनी ऋण बकाया राशि की बैंक से पुष्टि कर लेनी चाहिए।

सूची में नाम शामिल होने वाले सभी किसानों से अपील की गई है कि, वह अपने नजदीकी 'आपले सरकार' सेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें। इससे उन्हें योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्रता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही गडचिरोली जिले के सभी किसानों से एग्रीस्टैक (AgriStack) पंजीकरण कराने का भी आग्रह किया गया है, ताकि योजना का लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जा सके। जिलाधिकारी और जिला उपनिबंधक, सहकारी संस्थाएं, गडचिरोली ने किसानों से नजदीकी आपले सरकार सेवा केंद्र पर जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

216 किसानों की सूची आधार प्रमाणीकरण के लिए जारी

22 अक्टूबर 2026 को एक से अधिक बैंकों में ऋण खाते रखने वाले और दो लाख रुपए से कम की बकाया राशि वाले 216 पात्र किसानों की सूची आधार प्रमाणीकरण के लिए जारी की जा रही है। इन किसानों के नाम वाली जिलेवार सूची परिशिष्ट 'अ' तथा बैंकवार सूची संबंधित परिशिष्ट में उपलब्ध कराई जाएगी। यह सूची संबंधित बैंक शाखाओं, विकास संस्थाओं और ग्राम पंचायतों में प्रदर्शित की जाएगी। सूची में शामिल किसानों को संपूर्ण कर्जमाफी का लाभ दिया जाएगा। इसमें एक से अधिक बैंकों से फसल ऋण लेने वाले किसान भी शामिल हैं।

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं

भारत में BRICS संसदीय मंच की बैठक, 13 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन; AI से समावेशी विकास तक पर होगी चर्चा