गड़चिरोली ई-शिवाई बस सेवा (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

गड़चिरोली से नागपुर और चंद्रपुर के लिए दौड़ीं ई-शिवाई बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Maharashtra ST Electric Buses : गड़चिरोली बस डिपो में 15 ई-शिवाई इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ हुआ। पहली बस नागपुर और दूसरी चंद्रपुर के लिए रवाना हुई।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • गड़चिरोली बस डिपो को 15 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त हुई हैं।

  • शुभारंभ के बाद पहली ई-शिवाई बस नागपुर के लिए रवाना हुई।

  • दूसरी इलेक्ट्रिक बस चंद्रपुर के लिए रवाना की गई।

Gadchiroli E-Shivai Bus Service: प्रदूषणमुक्त, आरामदायी और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के गढ़चिरोली बस डिपो ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले के यात्रियों की पिछले अनेक वर्षों से प्रतीक्षित ई-बस सेवा आखिरकार शुरू हो गई है। गड़चिरोली बस डिपो को 15 ई-शिवाई इलेट्रिक बसें प्राप्त हुई हैं। बुधवार, 11 नवंबर को इन बसों का शुभारंभ किया गया।

इसके बाद पहली बस नागपुर और दूसरी बस चंद्रपुर के लिए रवाना हुई। जिले में आधुनिक इलेक्ट्रक बसों की शुरुआत होने से यात्रियों में संतोष व्यक्त किया जा रहा है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दृष्टि से इलेट्रिक वाहनों का महत्व बढ़ रहा है। इसी पृष्ठभूमि में एसटी महामंडल द्वारा इलेक्ट्रक बसों को परिवहन व्यवस्था में शामिल किया जा रहा है।

ई-शिवाई बसों की शुरुआत

गड़चिरोली जैसे वन संपदा से समृद्ध जिले में ई-शिवाई बसों की शुरुआत पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था -को बढ़ावा देनेवाली पहल मानी जा रही है। इलेट्रिक बसों के संचालन से पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने और प्रदूषण नियंत्रण में सहायता मिलने की अपेक्षा है।

साथ ही आधुनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार से सार्वजनिक यातायात व्यवस्था अधिक सुविधाजनक बनने की संभावना है। बुधवार को गड़चिरोली बस डिपो में विधायक डॉ. मिलींद नरोटे की उपस्थिती में इन बसों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रापनि के विभाग नियंत्रक चंद्रकांत वडस्कर समेत रापनि के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। यात्रियों की

प्रतीक्षा हुई समाप्त

जिले के यात्रियों को लंबे समय से आधुनिक और आरामदायी बस सेवा की प्रतीक्षा थी। विशेष रूप से नागपुर और चंद्रपुर जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए यात्रा करनेवाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद थी। अब गड़चिरोली बस डिपो में 15 ई-शिवाई बसें उपलब्ध होने से यात्रियों की यह प्रतीक्षा समाप्त हुई है। बुधवार को बसों के शुभारंभ के बाद पहली ई-शिवाई बस नागपुर के लिए रवाना हुई, जबकि दूसरी बस चंद्रपुर के लिए निकली। इस शुरुआत से जिले की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में आधुनिकता का नया अध्याय जुड़ गया है।

आरामदायी सफर से यात्रियों को राहत

ई-शिवाई बसों के शुरू होने से यात्रियों को आरामदायी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलने की उम्मीद है। आधुनिक बसों के माध्यम से लंबी दूरी की यात्रा अधिक सहज बनाने का प्रयास किया गया है। इलेट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर परिवहन विकल्प उपलब्ध होगा।

संपूर्ण जिले में चलाई जाएगी बसें

गड़चिरोली विभाग नियंत्रक रापनि चंद्रकांत वडस्कर ने कहा कि गड़चिरोली बस डिपो को 15 ई-शिवाई बसे प्राप्त हुई है। बुधवार को विधायक डॉ. मिलींद नरोटे के हाथों इसका शुभारंभ किया गया। वही पहली बस नागपुर तथा दूसरी बस चंद्रपुर के लिए रवाना की गई। अब आगे चरणबद्ध रूप से जिलेभर में ई-शिवाई बसे संचालित की जाएगी। इससे यात्रियों को आरामदायी सफर की सुविधा मिलेगी।

भारत में सात फेरे और विदेश जाकर तलाक... अब नहीं चलेगी ये चालाकी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा