बदहाल सड़क (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

Gadchiroli News: 3 छात्राओं की मौत में बदहाल सड़क की भूमिका की भी जांच हो, सारंग सालवे ने की कार्रवाई की मांग

Gadchiroli Road Condition: जपतलाई आश्रमशाला में 3 छात्राओं की मौत के बाद बदहाल धानोरा-जपतलाई मार्ग पर सवाल उठे हैं। सारंग सालवे ने सड़क और अधिकारियों की भूमिका की जांच मांगी।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Students Death Investigation: धानोरा तहसील के जपतलाई स्थित अनुदानित आश्रमशाला में सर्पदंश से 3 मासूम छात्राओं की मौत की घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तथा गंभीर बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के गड़चिरोली जिला सचिव सारंग साईनाथ सालवे ने मामले में स्कूल प्रशासन के साथ-साथ सड़क की बदहाली के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है। इस संदर्भ में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन भेजा गया है।

सालवे के अनुसार, इस मामले में स्कूल प्रशासन और संस्था के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन केवल इतनी कार्रवाई से मृत छात्राओं और उनके परिजनों को पूर्ण न्याय नहीं मिलेगा। घटना की गहराई से जांच करने पर अस्पताल पहुंचने में लगा अतिरिक्त समय भी छात्राओं की मौत का एक गंभीर कारण हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि धानोरा से जपतलाई के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बेहद खराब है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। खराब सड़क के कारण आपात स्थिति में एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचने में करीब 30 से 40 मिनट अतिरिक्त समय लगा।

अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

उनका कहना है कि आपातकालीन स्थिति में यह देरी बेहद गंभीर साबित हो सकती है। सालवे ने कहा कि यदि संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारु स्थिति में होता तो छात्राओं को समय पर अस्पताल पहुंचाने की संभावना अधिक होती। इसलिए घटना की जांच के दौरान सड़क की बदहाली और अस्पताल पहुंचने में हुई देरी की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए। जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग

भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में मरीजों या विद्यार्थियों को सड़क की खराब हालत के कारण परेशानी न हो, इसके लिए धानोरा-जपतलाई मार्ग की तत्काल युद्धस्तर पर मरम्मत करने और सभी गड्ढों को भरने की मांग की गई है। सारंग साईनाथ सालवे ने गड़चिरोली जिले के पालकमंत्री से इस गंभीर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। साथ ही पुलिस प्रशासन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को आवश्यक निर्देश देकर सड़क की स्थिति सुधारने तथा घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज