महाराष्ट्र

मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस में लगी भीषण आग, देखें विडियो

किर्तेश ढोबले

मुंबई: मुंबई के कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (Lokmanya Tilak Terminus Fire) पर बुधवार को दोपहर में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि घटना के वीडियो में धुएं का बड़ा काला बादल नजर आ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह आग बुधवार को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन की कैंटीन में आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

https://twitter.com/ANI/status/1734889823373320633

मिली जानकारी के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1  पर दोपहर 3 बजे जन आहार कैंटीन के पास आग लगने की सूचना मिली। साढ़े तीन बजे फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकाला गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि एलटीटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित जन आहार कैंटीन में दोपहर पौने तीन बजे आग लग गई। उन्होंने कहा, “ फिलहाल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।” आग लगने की कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें रेलवे स्टेशन की छत से काला धुआं उठता देखा जा सकता है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने जन आहार कैंटीन में आग लगने की पुष्टि की और कहा कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। 

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ