पेन विधानसभा प्रोफाइल (फोटो- नवभारत) 
महाराष्ट्र

पेन विधानसभाः BJP और PWPI में लड़ाई जबरदस्त, जानें कौन करेगा किसको पस्त

पेन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह रायगढ़ जिले में स्थित है और रायगढ़ संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।

Saurabh Pal

रायगडः महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। सूबे की 248 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे। लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक सीट और एक वोट कुछ मौकों पर महत्वपूर्ण साबित हुई हैं। वोट और सीटों की महत्ता समझते हुए सभी दल सियासी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। सूबे के गर्म सियासी माहौल में महायुति और महा विकास अघाड़ी दोनों गठबंधन फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।

ऐसे में आज हम कभी छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी रहे रायगड की पेन विधानसभा के समीकरण समझते हैं। पेन सूबे की 191वीं विधानसभा है। यहां से 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रविश पाटिल ने शेतकारी कामगार पार्टी के लगातार दो बार विधायक रहे धैर्यशील मोहन पाटिल को हराकर जीत दर्ज की थी। वहीं 2004 के विधानसभा चुनाव में शेतकारी कामगार पार्टी के प्रत्याशी धैर्यशील मोहन पाटिल ने कांग्रेस के रविशेठ पाटिल को करीब 2 हजार के मामूली अंतर से हराया था। पिछले 4 विधानसभा चुनावों में पेन सीट पर तीन अलग अलग पार्टियों का दबदबा रहा है। जिससे इस सीट की सियासत दिलचस्प हो गई है। देखना होगा कि इस बार भाजपा दोबारा जीतती है या कोई नया प्रतिनिधि पेन को मिलता है।

पेन के वर्तमान विधायक रविसेठ पाटिल की प्रोफाइल की बात करें तो यह साफ छवि के नेता हैं। 2019 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार इनके ऊपर कोई क्रिमिनल केस नहीं है। साथ ही इन पर किसी प्रकार का कोई कर्ज भी नहीं है। वहीं संपत्ति की बात करें तो ये भाजपा के करोड़पति विधायकों में से एक हैं। इनके पास कुल 5 करोड़ रुपये की संपत्ति है। शिक्षा की बात करें तो इन्होंने सिर्फ 12वीं पास की है।

वर्ष उम्मीदवार पार्टी वोटों की संख्या
2019 रविशेठ पाटिल भाजपा 112380
2014 धैर्यशील मोहन पाटिल PWPI 64616
2009 धैर्यशिल मोहन पाटिल PWPI 60757
2004 रविशेठ पाटिल INC 56841
1999 मोहन महादेव पाटिल PWPI 38768
1995 मोहन महादेव पाटिल PWP 43027
1990 पाटिल मोहन महादेव PWP 51184
1985 मोहन पाटिल PWP 40347
1980 पाटिल मोहन माधव PWP 36996
1978 ए टी पाटिल INC 28478
1972 ए टी पाटिल IND 41892

पेन विधानसभा का जातीय समीकरण

पेन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह रायगढ़ जिले में स्थित है और रायगढ़ संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। पेन विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 10,821 हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 63,824 है। इसके अलावा पेन विधानसभा में मुस्लिम मतदाता लगभग 7,214 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 2.1% है। 2019 विधानसभा चुनाव के अनुसार पेन विधानसभा के मतदाताओं का कुल मतदान 62.87 प्रतिशत हुआ था।

इस बार किसकी जीत का सटीक समीकरण

पेन विधानसभा में 1972 से 2019 से हार जीत का पैटर्न देखे तो यहां सबसे ज्यादा बार PWPI का विधायक रहा है। इस सीट पर 2019 में भाजपा को पहली बार सफतला मिली थी। हालांकि भाजपा प्रत्याशी ने PWPI के प्रत्याशी को करीब 48 हजार के मार्जिन से मात दी थी। इसलिए इस सीट पर स्पष्ट है कि इन्हीं दोनों पार्टियों में लड़ाई रहेगी, लेकिन इस चुनाव में सियासी जानकारों का कहना है सूबे में महाविकास अघाड़ी की हवा है। ऐसे में भाजपा के मतदाता बंटे तो जीत PWPI की हो सकती है।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट