फसल नुकसान पर किसानों को राहत पैकेज (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

फसल नुकसान पर किसानों को मिली राहत, सरकार ने मंजूर किए 337 करोड़ 41 लाख

Farmers crop loss: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के उन किसानों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है, जिनकी फसलें इस साल फरवरी से मई के बीच बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण खराब हो गई थीं।

सोनाली चावरे

Maharashtra Farmers: राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद जाधव-पाटिल ने शनिवार को कहा कि फरवरी 2025 से मई 2025 के बीच राज्य में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित 3 लाख 98 हजार 603 किसानों के 1 लाख 87 हजार 53.21 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने 337 करोड़ 41 लाख 53 हजार रुपए की राशि को मंजूरी दी है। इस संबंध में सरकारी निर्णय जारी कर दिया गया है। यह सहायता राशि फरवरी से मई 2025 के बीच हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को दी जाएगी। हाल ही में राज्य के राजस्व विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक शासनादेश (GR) जारी कर दिया है।

फरवरी 2025 से मई 2025 तक बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से कृषि फसलों को हुए नुकसान के कारण छत्रपति संभाजीनगर विभाग में 67 हजार 462 किसानों के 34 हजार 542.46 हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र की फसलों के लिए 59 करोड़ 98 लाख 20 हजार रुपए, पुणे विभाग में 1 लाख 7 हजार 463 किसानों के 45 हजार 128.88 हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र की फसलों के लिए 81 करोड़ 27 लाख 27 हजार रुपए, नासिक विभाग में 1 लाख 5 हजार 147 किसानों के 45 हजार 935.16 हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र की फसलों के लिए 85 करोड़ 67 लाख 8 हजार रुपए दिये गये है।

3.98 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा

तो वही कोंकण विभाग में 13 हजार 608 किसानों के 4 हजार 473.69 हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र की फसलों के लिए 9 करोड़ 38 लाख 24 हजार रुपए, अमरावती संभाग में 54 हजार 729 किसानों के 36 हजार 189.86 हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र के लिए 34 करोड़ 91 लाख रुपए और नागपुर संभाग में 50 हजार 194 किसानों के 20 हजार 783.16 हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र के लिए 63 हजार रुपए की सहायता राशि शामिल है।

किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है

मंत्री जाधव ने कहा कि राज्य के कई जिलों में फरवरी से मई 2025 तक हुई बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मंत्री ने कहा कि सरकार बेमौसम बारिश के कारण संकट में फंसे किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और इन प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए इस निधि को तुरंत मंजूरी दे दी है।

ने यह भी कहा कि प्रभावित किसान इस बात पर संतोष व्यक्त कर रहे हैं कि जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित फसलों का तुरंत आकलन किया गया और किसानों की मदद के लिए इस निधि को मंजूरी दी गई, जिसका उद्देश्य बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान