बाघ की खाल किंग कोबरा का जहर बरामद सोर्स: IANS
महाराष्ट्र

किंग कोबरा का 2 लीटर जहर, बाघ-तेंदुए-चीते की खाल संग 6 तस्कर गिरफ्तार, महाराष्ट्र में DRI का बड़ा एक्शन

Wildlife Smuggling in Maharashtra: महाराष्ट्र में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने दो बड़े अभियानों के तहत वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने कोबरा का जहर, बाघ-तेंदुए की खाल और राइफल बरामद की।

आकाश मसने

Highlights

  • DRI ने ऑपरेशन वेनम शील्ड और ऑपरेशन फेलाइन विजिल चलाया

  • पुणे से किंग कोबरा का 2 लीटर जहर बरामद

  • नवी मुंबई से बाघ, तेंदुआ और चीते की खाल जब्त

  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

King Cobra Venom and Tiger-Leopard Skin Seized: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में दो विशेष अभियान चलाकर किंग कोबरा के करीब दो लीटर संदिग्ध जहर, बाघ, तेंदुए और चीते की तीन खालों के साथ शिकार में इस्तेमाल होने वाली एक एयर राइफल बरामद की है। इन दोनों कार्रवाइयों में दो महिलाओं समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

डीआरआई ने पश्चिमी घाट क्षेत्र में वन्यजीवों की अवैध तस्करी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर ये अभियान चलाए। बरामद सामान और पकड़े गए लोगों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र वन विभाग को सौंप दिया गया है।

DRI का पुणे में ऑपरेशन वेनम शील्ड

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 25 नवंबर को पुणे के बाहरी इलाके में कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक आयोजन के दौरान ऑपरेशन वेनम शील्ड चलाया। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और शेयर बाजार में कारोबार करने वाला एक व्यक्ति अवैध जहर का कारोबार कर रहा है और एक बिचौलिये तथा संभावित खरीदार से मिलने वाला है।

दो बोतलों में दो लीटर किंग कोबरा का जहर बरामद

इंद्रायणी नदी के पास भीड़भाड़ और कठिन इलाके में निगरानी के बाद DRI अधिकारियों ने आरोपियों को रोकने के लिए पीछा किया और तीन लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दो बोतलों में करीब दो लीटर किंग कोबरा का संदिग्ध जहर बरामद हुआ। पीछा करने के दौरान जहर के संपर्क में आने से डीआरआई का एक अधिकारी भी घायल हो गया। बरामद जहर और पकड़े गए तीनों लोगों को महाराष्ट्र वन विभाग को सौंप दिया गया है।

नवी मुंबई में ऑपरेशन फेलाइन विजिल

वहीं 26 नवंबर को डीआरआई ने नवी मुंबई में सोशल मीडिया के जरिए वन्यजीवों के अवैध ट्रॉफी बेचने की सूचना पर ऑपरेशन फेलाइन विजिल चलाया। DRI ने रायगड जिले के पनवेल इलाके में एक संदिग्ध को रोककर उसके बैग से दो खाल बरामद की गईं, जिनके बाघ और तेंदुए की होने का संदेह है।

इसके बाद पूछताछ के आधार पर नवी मुंबई के एक आवासीय परिसर में तलाशी ली गई। वहां दो महिला आरोपियों के पास से चीते की संदिग्ध खाल और .177 कैलिबर (4.5 एमएम) की ब्रेक-बैरल एयर राइफल (मॉडल 23) बरामद की गई।

वन विभाग को सौंपे गए आरोपी

प्रारंभिक जांच में संदेह जताया गया है कि तेंदुए की खाल पर गोली लगने का निशान इसी एयर राइफल से किए गए शिकार का परिणाम हो सकता है। तीनों खालों, एयर राइफल और अन्य बरामद सामान को जब्त कर तीनों आरोपियों को महाराष्ट्र वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।

किंग कोबरा, बाघ, तेंदुआ और चीता वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल हैं और इन्हें कानून के तहत सर्वोच्च स्तर का संरक्षण प्राप्त है। इन प्रजातियों का शिकार, पकड़ना, अनधिकृत कब्जा और इनके अंगों या खाल का कारोबार प्रतिबंधित है।

डीआरआई ने कहा कि लगातार चलाए गए इन अभियानों का उद्देश्य संगठित वन्यजीव अपराध नेटवर्क को खत्म करना और देश की जैव विविधता की सुरक्षा करना है।

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में