घटनास्थल पर NDRF और अन्य अधिकारी (फोटो: पीटीआई) 
महाराष्ट्र

डोंबिवली MIDC विस्फोट: पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, नमूने एकत्र करना और पीड़ितों की पहचान करना मुश्किल

डोंबिवली MIDC विस्फोट के बाद पुलिस को मृतकों की सटीक संख्या का पता लगाने और उनकी पहचान सुनिश्चित करने के कठिन कार्य से जूझना पड़ रहा है। विस्फोट में 10 लोगों की मौत और 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

शुभम सोनडवले

ठाणे. महाराष्ट्र में डोंबिवली केमिकल फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद पुलिस को मृतकों की सटीक संख्या का पता लगाने और उनकी पहचान सुनिश्चित करने के कठिन कार्य से जूझना पड़ रहा है क्योंकि कई शव इस कदर जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुमकिन नहीं है।

इस विस्फोट में 10 लोगों की जान चली गई जबकि 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि अहम सबूत, जिसमें जले हुए अवशेष और शवों के हिस्से के नमूने शामिल हैं, सावधानी पूर्वक एकत्र करके फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में डीएनए जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि उनके रिश्तेदारों से इसका मिलान किया जा सके।

ठाणे जिले के डोंबिवली एमआईडीसी के फेज- 2 में स्थित अमुदान केमिकल्स में बॉयलर के फटने और इसके कारण लगी आग में नौ लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। मलबे से जला हुआ एक और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

उल्हासनगर की अपराध इकाई चार के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली ने कहा, "जांच टीम का प्रारंभिक ध्यान मृतकों की सटीक संख्या पता करने पर है। घटना में मारे गए कई लोगों के शव इस कदर जल गए हैं कि इनकी पहचान नहीं की जा सकती।"

पुलिस ने कंपनी के मालिक मलय मेहता (38) को गिरफ्तार किया है और नासिक में एक महिला को हिरासत में लिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि कंपनी ने रसायनों के मिश्रण, अंतिम उत्पादों और उनके भंडारण को लेकर सावधानी नहीं बरती थी, जबकि उसे अच्छी तरह पता था कि किसी भी चूक से विस्फोट हो सकता है। (एजेंसी)

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान