दिशा के पिता सतीश सालियान व आदित्य ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

दिशा सालियान मामले में आया नया मोड़, पिता बोले- मैं तैयार हूं लेकिन आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली और डिनो मोरिया का भी हो नार्को टेस्ट

सतीश सालियान ने अपनी बेटी दिशा सालियान के मौत के मामले में मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अब सतीश सालियान ने इस मामले में एक और नहीं मांग कर दी है।

आकाश मसने

मुंबई: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। सीबीआई ने सुशांत सिंह की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर अपनी फाइल बंद कर दी है। लेकिन दिशा सालियान का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। इससे शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे के साथ साथ उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।

इस बीच दिशा के पिता सतीश सालियान ने इस मामले में मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अब सतीश सालियान ने इस मामले में एक और नहीं मांग कर दी है।

एएनआई से बात करते हुए सतीश सालियान ने कहा कि मैंने मुंबई पुलिस अधिकारियों से अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की। साथ ही उन्होंने अपने और अपने वकील के लिए सुरक्षा की भी मांग की है।

आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया का नार्को टेस्ट कराने की मांग

उन्होंने कहा कि मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं, लेकिन आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए। सभी आरोपियों का परीक्षण किया जाना चाहिए। वे (एमवीए) 2.5 साल तक सत्ता में थे, उसके बाद, एक एसआईटी लगाई गई, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। फिर, मुझे यह कदम उठाना पड़ा।

सतीश सालियान ने न्यायपालिका पर भराेसा जताते हुए कहा कि हमें निश्चित रूप से न्याय मिलेगा। मेरी बेटी अपना आधा काम ही कर पाई, मुझे आरोपी को सजा देकर इसे अंतिम रूप देना है। किसी ने मुझ पर दबाव बनाने का प्रयास नहीं किया।

'किशोरी पेडनेकर मिलने आई थी'

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने कहा कि मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर मेरे आवास पर मुझसे मिलने आई थीं। उन्होंने मुझे बताया कि मीडिया मेरी बेटी के बारे में गलत चीजें दिखा रहा है, जो अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि वे इसे खत्म करने आए हैं।

मुझे बताया जा रहा था कि यह आत्महत्या थी और कुछ नहीं। पुलिस ने मुझे बताया कि उनके पास उसके फोन कॉल रिकॉर्ड हैं, वह कहां गई थी और किन लोगों से मिली थी। इसलिए, मुझे इस तरह गुमराह किया गया था, कि कोई झूठ नहीं था, कि यह एक आत्महत्या थी। इसने मेरे दिमाग में यह सब डाल दिया था।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान