प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
धुले

धुले के नजम नगर में नरक जैसे हालात, नाला जाम व बदबू से लोग परेशान; मनपा की लापरवाही उजागर

Dhule Najam Nagar: धुले के नजम नगर, वार्ड 15 में मुख्य नाला कचरे से जाम होने से बदबू और गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है। नागरिकों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद मनपा कार्रवाई नहीं कर रही।

अंकिता पटेल

Dhule Municipal Negligence: धुले शहर के नजम नगर इलाके के वार्ड नंबर 15, 80 फीट रोड क्षेत्र के लोग इस समय नरक जैसी हालत झेल रहे हैं। यहां का मुख्य नाला पिछले कई दिनों से कचरे से भरा हुआ है, और प्रशासन की लापरवाही की वजह से पूरे इलाके बदबू फैल गई है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मनपा आयुक्त ने सफाई के मामले में लापरवाही बरतने वाले सफाई इंस्पेक्टरों को सीधे सस्पेंड करने के सख्त निर्देश दिए थे। नजम नगर के हालात को देखते हुए यह साफ है कि निचले स्तर के कर्मचारी आयुक्त की चेतावनी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

नाले में बड़ी मात्रा में कचरा फंसने की वजह से गंदा पानी सड़कों पर आ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों का आरोप है कि संबंधित सैनिटेशन इंस्पेक्टर से शिकायत करने पर समाधान के बजाय सिर्फ गोलमोल जवाब और टालमटोल मिल रही है।

सवालों के घेरे में मनपा की कार्यप्रणाली

इलाके के लोगों ने गुस्से में सवाल पूछा है कि 'क्या प्रशासन आयुक्त के आदेश को ठेंगा दिखा रहा है?' कमिश्नर ने स्पष्ट किया था कि जिस इलाके में कचरा मिलेगा, वहां के जिम्मेदार अधिकारी को घर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। हालांकि, नजम नगर का यह जाम नाला और सड़ती गंदगी कमिश्नर के आदेश का खुलेआम मजाक उड़ा रही है, मामला वरिष्ठ स्तर पर संज्ञान में होने के बावजूद लोकल लेवल पर कोई एक्शन न होना मनपा की कार्यक्षमता पर सवालिया निशान है।

आंदोलन की राह पर नागरिक

नजम नगर के नागरिकों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। लोगों का कहना है कि वे टैक्स भरते हैं। लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ बदबू और बीमारियां मिल रही है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अगले 24 घंटों के भीतर नाले की सफाई और इलाके में कीटनाशक का छिड़काव नहीं किया गया, तो वे नगर निगम मुख्यालय पर कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे, अब पूरे शहर की नजर इस बात पर है कि क्या कमिश्नर वाकई लापरवाह सैनिटेशन इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने का साहस दिखाएंगे।

समस्या की मुख्य वजह

  • प्रभावित क्षेत्रः नजम नगर, वार्ड 15, 80 फीट।
  • रोड, मुख्य मुद्दाः नाला जाम होने से जल निकासी ठप।
  • प्रशासनिक विफलता: सफाई इंस्पेक्टर द्वारा शिकायतों की अनदेखी।
  • मांगः तुरंत सफाई और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM