Dhule Two Wheeler Sales( Source: Social Media ) 
धुले

छूट और ऑफर का असर, गुड़ी पड़वा पर धुले में ऑटो बाजार गुलजार, शोरूम में ग्राहकों की भीड़

Dhule Vehicle Sales: गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर धुले में वाहन खरीदारी को बड़ा बढ़ावा मिला। शोरूम में ग्राहकों की भीड़ रही और दोपहिया, कार व इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अंकिता पटेल

Dhule Two Wheeler Sales: धुले गुड़ी पड़वा के शुभमुहूर्त पर धुले शहर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीदारी को बड़ा बढ़ावा मिलता हुआ दिखाई दिया। पारंपरिक रूप से नए वर्ष की शुरुआत को शुभ माना जाता है, इसलिए अनेक नागरिकों ने इसी दिन वाहन खरीदने को प्राथमिकता दी।

इसके चलते शहर के प्रमुख वाहन शोरूम में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहिया के साथ-साथ कार, एसयूवी और इलेक्ट्रक वाहनों की खरीद में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की जानकारी विक्रेताओं ने दी।

कई वाहन कंपनियों ने गुड़ी पड़वा के अवसर पर विशेष छूट, आकर्षक फाइनेंस योजनाएं और एक्सचेंज ऑफर घोषित किए, जिससे ग्राहकों की प्रतिक्रिया और बढ़ गई। कुछ शोरूम में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

चारपहिया वाहन खरीदने की प्रवृत्ति बढ़ी

वहन खरीदने के लिए ग्राहकों ने सुबह से ही शोरूम में पहुंचना शुरू कर दिया था, जिससे पूरे दिन खरीद-फरोख्त की रौनक बनी रही। कई स्थानों पर पहले से बुक किए गए वाहनों की डिलीवरी गुड़ी पड़वा के शुभमुहूर्त पर दी गई।

खासकर युवा वर्ग और नौकरीपेशा परिवारों में दोपहिया वाहनों की मांग अधिक देखी गई, जबकि परिवारों के लिए चारपहिया वाहन खरीदने की प्रवृत्ति भी बढ़ती नजर आई।

इस वर्ष कुल कितने करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, इसका आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन वाहन विक्रेताओं के अनुमान के अनुसार बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है और बाजार को सकारात्मक गति मिली है। गुड़ी पड़वा पर वाहन खरीदने की परंपरा कायम रहने का संकेत मिला है।

ग्राहकों में उत्साह

इस बार उम्मीद से ज्यादा दोपहिया वाहन खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ रही। धुले में करीब 3,500 से अधिक वाहनों की अनुमानित बिक्री हुई है। दोपहिया वाहन बाजार तेजी में है, इसलिए गुड़ी पड़वा पर शानदार प्रतिसाद मिला।

नए वाहनों पर फूल-माला चढ़ाकर और पारंपरिक पूजा कर ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक खुशी मनाई। लोगों का कहना है कि शुभअवसर पर नए वाहन खरीदने का शुभ अवसर की तलाश रहती है।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां