भाजपा ने मोर्चा निकाला सोर्र- सोशल मीडिया
धुले

धुले में भाजपा का जनआक्रोश मोर्चा: संजय शर्मा पर हफ्तावसूली के आरोप, CDR जांच की मांग

Dhule Mayor Controversy: धुले में सोशल मीडिया विवाद और हफ्तावसूली के आरोपों पर भाजपा ने मोर्चा निकाला। एसपी को ज्ञापन देकर सीडीआर, डीवीआर और फर्जी खातों की जांच तथा सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

प्रमोद यादव

Highlights

  • धुले में भाजपा ने संजय शर्मा के खिलाफ जनआक्रोश मोर्चा निकाला।

  • विधायक अनुप अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप लगाया।

  • महापौर मायादेवी परदेशी के विषाक्त पदार्थ सेवन के मामले का भी मोर्चे में उल्लेख हुआ।

  • कथित गोतस्करी, अवैध कारोबार और कत्तलखानों पर रोक लगाने की मांग उठाई गई।

Anup Agrawal Subhash Bhamre Dhule Protest: धुले में 22 नवंबर वाहिद काकर सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों और बदनामी का मामला अब राजनीतिक टकराव में बदल गया है। भाजपा ने कथित गोरक्षक संजय शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उस पर हफ्तावसूली के आरोप लगाए और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

शनिवार को विधायक अनुप अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुभाष भामरे और भाजपा पदाधिकारियों के नेतृत्व में पार्टी ने छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक जनआक्रोश मोर्चा निकाला।

बाद में एसपी विशाल सिंगुरी को ज्ञापन सौंपकर संजय शर्मा के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) जांचने, उसके संपर्कों और कथित आर्थिक लेन-देन की पड़ताल करने तथा सोशल मीडिया पर सक्रिय फर्जी खातों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

महापौर के खिलाफ पोस्ट से बढ़ा विवाद

विधायक अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से सोशल मीडिया पर उनके और महापौर मायादेवी परदेशी सहित उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक और बेबुनियाद पोस्ट प्रसारित की जा रही हैं। इन पोस्ट में महापौर के लिए अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया।

अग्रवाल के अनुसार, संजय शर्मा की गिरफ्तारी के बाद भी विवाद थमा नहीं। उन्होंने दावा किया कि न्यायालय में पेशी के दौरान भी शर्मा ने धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया। भाजपा ने पुलिस से इस पूरे मामले में सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई करने की मांग की।

भाजपा ने मोर्चा निकाला

सीडीआर से लेकर डीवीआर तक जांच की मांग

ज्ञापन में संजय शर्मा के मोबाइल का सीडीआर निकालकर उसके संपर्कों की जांच करने, उसकी पत्नी की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल करने और कथित रूप से छिपाए गए।

सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को जब्त करने की मांग की गई। साथ ही साइबर क्राइम विभाग से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और फर्जी खातों की जांच कर उन्हें बंद कराने तथा संबंधित लोगों पर स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई।

विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप

सभा को संबोधित करते हुए विधायक अग्रवाल ने कहा कि शहर में पिछले दो वर्षों से विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। रावेर एमआईडीसी के लिए 725 एकड़ जमीन देने के राज्य सरकार के निर्णय के बाद शहर के विकास को लेकर नई संभावनाएं बनी हैं।

उनका आरोप है कि इसी दौरान कत्तलखानों के मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालकर विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी संवैधानिक पद पर बैठी महिला के खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

महापौर के स्वास्थ्य का मामला भी उठाया

अग्रवाल ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर लगातार हो रही बदनामी और अपमान से आहत होकर महापौर मायादेवी परदेशी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

उन्होंने इस घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि 8 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यह मुद्दा उठाया जाएगा।

अवैध कारोबार पर भी कार्रवाई का दबाव

मोर्चे के जरिए शहर में कथित गोतस्करी, अवैध कारोबार और अवैध कत्तलखानों पर स्थायी रूप से रोक लगाने की मांग भी की गई। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि संजय शर्मा अवैध गोतस्करी और कत्तलखानों से जुड़े लोगों से हफ्ता वसूलता है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से इन आरोपों की निष्पक्ष जांच करने को कहा। अग्रवाल ने नागरिकों से भी अपील की कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट प्रसारित करने वाले खातों को रिपोर्ट करें।

मोर्चे में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुभाष भामरे, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष गजेंद्र अंपलकर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बापू खलाणे, महापौर मायादेवी परदेशी, उपमहापौर ज्योत्स्ना पाटील, पूर्व महापौर चंद्रकांत सोनार सहित महिला पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मोर्चे में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।

- नवभारत लाइव के लिए धुले से वाहिद काकर की रिपोर्ट

राहुल गांधी के इजरायल पर बयान से असहमत हुए तुषार गांधी, बोले- नरसंहार से बड़े नहीं हो सकते रणनीतिक हित

Explainer: भारत में विमानों की कमी क्यों, जब एयरलाइनों ने 1,000 से ज्यादा जेट ऑर्डर कर रखे हैं?

बालेन शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के लिए लाए खास उपहार; क्यों है खास दौरा?

विधायक के PA की पत्नी हारीं चुनाव, गांव से हटवा दी गईं 50 स्ट्रीट लाइटें; ग्रामीण नाराज

कौन थे रामराव वडकुते? जिनके निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने में निभाई भूमिका