धुले चाकू मारकर हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया) 
धुले

धुले में सनसनीखेज हत्याकांड; अवैध संबंध के शक में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Dhule Crime News: धुले के अवधान में अवैध संबंध के शक में किशोर धापटे नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तकनीकी ट्रैकिंग के जरिए आरोपी दिनेश वंदे को गिरफ्तार कर लिया है।

रूपम सिंह

Dhule Local Crime Branch: धुले शहर के अवधान उपनगर स्थित निंबा नगर आदिवासी बस्ती में अवैध संबंधों के शक ने एक युवक की जान ले ली। सोमवार तड़के हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान किशोर धापटे निवासी निंबा नगर, अवधान के रूप में हुई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वारदात के बाद फरार हुए आरोपी दिनेश वंदे को स्थानीय अपराध शाखा ने कुछ ही घंटों में शिंदखेड़ा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

तकनीकी ट्रैकिंग से आरोपी गिरफ्तार

हत्या के बाद आरोपी दिनेश वेंदे गांव छोड़कर फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अपराध शाखा ने तत्काल अलग-अलग टीमें रवाना कीं। तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपी को शिंदखेड़ा तालुका से हिरासत में ले लिया।

रातभर चला विवाद, फिर हुआ खूनी खेल

धुले पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक किशोर धापटे और आरोपी दिनेश वेंदे के बीच पिछले कई दिनों से अवैध संबंधों के शक को लेकर तनाव चल रहा था। रविवार रात किशोर को आरोपी के घर के आसपास घूमते देखा गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा कि आधी रात के बाद मामला हिंसक झगड़े में बदल गया।

गुस्से में बेकाबू हुए दिनेश ने धारदार चाकू निकालकर किशोर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने उसके सीने और पेट पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से किशोर मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घायल युवक को तुरंत भाऊसाहेब हिरे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप