अधिकारीयों पर भड़के MLA तानाजी सावंत (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
धाराशिव

देखता हूं का क्या मतलब, लोग आत्महत्या कर लेंगे! अधिकारियों पर भड़के विधायक तानाजी सावंत

Dharashiv MLA Tanaji Sawant: धराशिव में शिक्षकों की कमी और फसल बीमा को लेकर पूर्व मंत्री तानाजी सावंत अधिकारियों पर भड़के। विधायक ने अधिकारियों से कहा- तुरंत करो काम।

अनिल सिंह

Tanaji Sawant Viral Video: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक तानाजी सावंत अपने निर्वाचन क्षेत्र में आम जनता और किसानों के मुद्दों को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। गुरुवार से ही सावंत ने सरकारी अधिकारियों को सीधे फोन लगाकर जमीनी समस्याओं पर जवाब-तलब करना शुरू कर दिया है।

अधिकारियों द्वारा ढुलमूल और औपचारिक जवाब दिए जाने पर विधायक तानाजी सावंत का गुस्सा फूट पड़ा। उनके द्वारा तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी को फटकार लगाने के फोन कॉल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

देखता हूं का क्या मतलब? लोग जान दे देंगे

वायरल वीडियो में तानाजी सावंत ने फसल बीमा वितरण में हो रही भारी गड़बड़ियों को लेकर सीधे तहसीलदार को फोन लगाकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्षेत्र के कुछ किसानों को महज 700 से 900 रुपये का मामूली मुआवजा मिल रहा है, जबकि अन्य इलाकों में यही राशि हजारों में है। ऐसा भेदभाव क्यों हो रहा है?

जब तहसीलदार ने जवाब दिया कि "वे इस मामले को देखेंगे", तो तानाजी सावंत भड़क गए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, "अरे, आपके 'देखता हूं' का क्या मतलब है? लोग आत्महत्या कर लेंगे, उनका जीवन बर्बाद हो जाएगा, आंदोलन होंगे। क्या आपने अभी तक इस स्थिति को नहीं देखा?"

'हमें कागजी कार्रवाई नहीं, तुरंत स्कूल में टीचर चाहिए'

फसल बीमा के अलावा, धाराशिव जिले के परंदा तालुका स्थित सोनारी गांव के जिला परिषद प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी गहरा गया था। स्कूल में गणित के शिक्षक का पद खाली होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तानाजी सावंत ने जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी रवींद्र खंडारे को फोन लगाकर क्लास ली। उन्होंने कहा, "हमें फाइलों और दस्तावेजों के लेन-देन से कोई मतलब नहीं है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। तुरंत सोनारी स्कूल में गणित का शिक्षक नियुक्त किया जाए।"

क्षेत्र में सक्रिय हुए विधायक, अधिकारियों में मची खलबली

स्थानीय नागरिकों और किसानों का कहना है कि विधायक तानाजी सावंत अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर काफी गंभीर रुख अपना रहे हैं। सरकारी तंत्र की लापरवाही और ढिलाई के खिलाफ उनके इस आक्रामक रवैये का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। वहीं दूसरी ओर, विधायक के इस कड़े अंदाज के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद नजर आ रहे हैं।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा