दाऊद इब्राहिम की अधूरी रह गई थी प्रेम कहानी 
महाराष्ट्र

Dawood Ibrahim: गर्लफ्रेंड के चक्कर में मोहल्ले भर में जलील हुआ था दाऊद इब्राहिम, अधूरी रह गई थी प्रेम कहानी

Dawood Ibrahim First Love Story: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की रियल लाइफ लव स्टोरी भी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है, गर्लफ्रेंड के चक्कर में दाऊद मोहल्ले भर में जलील हुआ था, उसकी पहली प्रेम कहानी अधूरी रह गई थी।

अनिल सिंह

Maharashtra Underworld: दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में छिपा बैठा भारत का वो भगोड़ा जिसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया जा चुका है, कभी वो मुंबई के मुसाफिरखाना में दुकान चलाता था, दुकान की बगल में सुजाता नाम की एक पंजाबी लड़की रहती थी, दाऊद उसके प्यार में पागल हो गया था, कहा जाता है कि वह लड़की भी उससे प्यार करने लगी थी। एक दिन दाऊद उसके घर पहुंच गया था, तब खूब हंगामा हुआ था, लड़की के माता-पिता दाऊद के साथ उसकी शादी के खिलाफ थे। माता-पिता का कहना मानकर सुजाता ने दाऊद संग शादी से इनकार कर दिया और इस तरह से दाऊद की पहली प्रेम कहानी अधूरी रह गई थी।

वरिष्ठ पत्रकार एस हुसैन जैदी ने अपनी किताब डोंगरी टू दुबई में लिखा दाऊद इब्राहिम मुसाफिरखाना की एक दुकान में काम करता था, वह सुजाता नाम की पंजाबी लड़की से प्यार करने लगा था। लड़की भी उससे प्यार करती थी लेकिन लड़की के घर वालों को दाऊद के साथ सुजाता का रिश्ता स्वीकार नहीं था। बात जब मोहल्ले तक पहुंची तो एक दिन दाऊद रामपुरी चाकू लेकर सुजाता के घर पहुंच गया। दाऊद जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगा, पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। सुजाता के पिता ने गुस्से में कहा सुजाता फैसला करेगी कि वो तुमसे शादी करना चाहती है या नहीं। परिवार की तरफ देखकर सुजाता ने दाऊद से शादी करने से इनकार कर दिया। दाऊद की आंखें नम हो गई थी और उसे बेरंग होकर सुजाता के घर से लौटना पड़ा। दाऊद की पहली प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई थी।

सुजाता के प्यार में दाऊद इब्राहिम का भले ही नाकामी मिली, लेकिन दाऊद इब्राहिम की शादी महजबीन शेख से हुई। दाऊद इब्राहिम को दो बेटी और एक बेटा है इसके अलावा दाऊद का रिश्ता बॉलीवुड स्टार मंदाकिनी उर्फ यास्मीन खान से भी रहा जो राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली में नजर आई थी। दाऊद की बेटी माहरुख की शादी जावेद मियांदाद के बेटे के साथ हुई है। दाऊद की दूसरी बेटी का नाम माहरीन है। बेटे का नाम मोईन इब्राहिम है जिसकी शादी सानिया नाम की लंदन बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी के साथ हुई है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन